फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man ran Car over an old man due to rivalry in Ludhiana

Ludhiana: थाने में शिकायत देकर लौट रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से उतारा गाड़ी का पहिया

Mon, 04 Mar 2024 04:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 04:25 PM IST
सार

बीरपाल सिंह की शिकायत के मुताबिक उसकी आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। एक मार्च को वह घर से दूध लेने के लिए गया था तो आरोपियों ने उसे घेर कर धमकियां देनी शुरू कर दी। बीरपाल ने अपने पिता हरिराम को साथ लिया और थाना सदर के अधीन आने वाली चौकी ललतों कलां की पुलिस को शिकायत दी। जब वह वापस घर आ रहे थे तो गांव खेड़ी रोड पर आरोपियों ने दोनों को घेर लिया और बोलेरो से टक्कर मारकर उनकी बाइक गिरा दी।

विज्ञापन
Man ran Car over an old man due to rivalry in Ludhiana
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के गांव हमायुपुरा इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी मां, भाई और दोस्त के साथ मिल रंजिश के चलते बुजुर्ग पर गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में हमायुपुरा गांव के रहने वाला हरिराम गंभीर रुप से घायल हो गया और बाद में उसकी पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। 
विज्ञापन


हरिराम के बेटे बीरपाल सिंह ने इसकी शिकायत थाना सदर पुलिस को दी। बीरपाल की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने कुलविंदर सिंह, उसके भाई गुरमीत सिंह, मां सरबजीत कौर और दोस्त डॉ. सिकंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी कुलविंदर और उसकी मां सरबजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका भाई और दोस्त अभी फरार है। जिनकी तलाश में थाना सदर की पुलिस छापामारी करने में जुटी है। पुलिस ने गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


बीरपाल सिंह की शिकायत के मुताबिक उसकी आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। एक मार्च को वह घर से दूध लेने के लिए गया था तो आरोपियों ने उसे घेर कर धमकियां देनी शुरू कर दी। बीरपाल ने अपने पिता हरिराम को साथ लिया और थाना सदर के अधीन आने वाली चौकी ललतों कलां की पुलिस को शिकायत दी। जब वह वापस घर आ रहे थे तो गांव खेड़ी रोड पर आरोपियों ने दोनों को घेर लिया और बोलेरो से टक्कर मारकर उनकी बाइक गिरा दी। इसके बाद पिता के सिर पर टायर चढ़ा दिया। हादसे में उसके पिता के सिर की हड्डी टूट गई। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार शाम इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई कुलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सरबजीत कौर और मुख्य आरोपी कुलविंदर सिंह को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका भाई गुरमीत सिंह और दोस्त डॉ. सिकंदर सिंह अभी फरार चल रहे है। जिनकी तलाश में छापामारी शुरु कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed