फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man murdered his friend in Mohali of Punjab

मोहाली: खूनी रंग में बदली पार्टी, नशे में धुत युवक ने चाकू से दोस्त को उतारा मौत के घाट

Wed, 04 Dec 2019 02:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Dec 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Man murdered his friend in Mohali of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

मोहाली के फेज-एक स्थित मोहाली गांव में कुछ दोस्तों में चल रही पार्टी उस समय खूनी रंग ले गई, जब शराब के नशे में धुत एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान विशाल उर्फ टीपू (18) के रूप में हुई है। वह गांव बड़माजरा का रहने वाला था। आरोपी की पहचान विकास उर्फ गोली (19) निवासी जुझार नगर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी को अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एएसआई बलजिन्द्र सिंह मंड ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक विकास उर्फ गोली के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


विशाल उर्फ टीपू, विकास उर्फ गोली व इनके कुछ दोस्त कैटरिंग का काम करते थे। सोमवार शाम को वे गांव मोहाली स्थित अपने दोस्त काली के घर बैठे पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान विशाल व विकास में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और विकास ने चाकू उठा कर विशाल के पेट में घोंप दिया। गंभीर रूप में घायल विशाल टीपू को उसके दोस्त ही सिविल अस्पताल फेज-6 में मोटरसाइकिल पर ले गए। जहां पर जाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सभी दोस्त अस्पताल से फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में मृतक युवक के बारे में डॉक्टरों ने पुलिस को सूचित कर दिया जिस दौरान पुलिस भी हरकत में आ गई। हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी अश्वनी गोटियाल, एसएचओ पुलिस स्टेशन फेज-1 व एएसआई बलजिन्द्र सिंह मंड रात को ही अस्पताल पहुंचे।

रातोंरात आरोपी को कर लिया गिरफ्तार 
जांच अधिकारी बलजिन्द्र सिंह मंड ने बताया कि शव को अस्पताल में छोड़कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें बनाकर छापेमारी शुरू कर दी और रातोंरात आरोपी विकास उर्फ गोली को गिरफ्तार कर लिया गया। 

पैसे को लेकर हुआ था झगड़ा
पुलिस के मुताबिक दोस्तों में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्साए एक दोस्त ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed