फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man dead body found hanged on tree in garden, allegation on shivsena hindustan chairman

पेड़ से लटका मिला शव, शिवसेना हिन्दुस्तान के नेशनल चेयरमैन पर आरोप

Mon, 26 Dec 2016 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Mon, 26 Dec 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
man dead body found hanged on tree in garden, allegation on shivsena hindustan chairman
पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश
बाग में लीची के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। आरोप शिवसेना हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय चेयरमैन पर लगे हैं। घटना पंजाब के पठानकोट की है। श्मशान घाट के पास स्थित बाग में सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं मृतक की पत्नी ने पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है और इसके लिए शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय चेयरमैन हरीश मेहता को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


डीएसपी का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के लिए उकसाने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना डिवीजन नंबर 1 के थाना प्रभारी हरकृष्ण सिंह ने बताया सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे मिस्त्री का काम करने वाला विशंभर नाम लीची के बाग में एक पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटकता हुआ देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


इस पर वह डीएसपी गुरप्रीत सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। इसी बीच मृतक की पहचान सुशील कुमार उर्फ हैप्पी के रूप में हुई। निवासी मोहल्ला चार्जिया के रूप में हुई। कैंट रेलवे स्टेशन पर कैटरिंग का काम करने वाले मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। इस पर मृतक की पत्नी मधु, उसके दोनों बेटे, सास व ससुर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति सुसाइड नहीं कर सकते, हत्या की गई है

man dead body found hanged on tree in garden, allegation on shivsena hindustan chairman
पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश
मृतक की पत्नी मधु ने पुलिस को बयान दिया कि उसके पति ने सुसाइड नहीं किया है। उसने पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। मधु ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि एक वर्ष पहले हिंदुस्तान शिव सेना के राष्ट्रीय चेयरमैन हरीश मेहता को मेरे पति से बैंक से 50 हजार का लोन लेकर दिया था, जिसकी किश्त 1500 रुपये महीना बनती थी। एक वर्ष बीत जाने पर भी हरीश मेहता ने एक भी किश्त जमा नहीं कराई।

इस पर पति ने बैंक की ओर से तंग करने पर दो किश्तें अपने पास से दीं। रविवार को पति किश्त के मामले में हरीश मेहता से गए थे। वहां हरीश मेहता ने कहा कि वह कोई पैसा नहीं देंगे। मधु ने बताया कि शाम करीब  7:15 बजे मेरे पति का फोन आया। उन्होंने उसे बताया कि वह हरीश मेहता के आफिस में हैं। हरीश मेहता और उसके साथी मेरे से मारपीट कर रहे हैं और बोतलों से मुझे मार रहे हैं।

इसके बाद फोन स्विच आफ हो गया। मधु ने बताया कि इसके बाद मेरे भाई ने हरीश मेहता को फोन किया कि उसके जीजा को यदि कुछ हुआ तो इसका जिम्मेदार तुम होंगे। इस पर हरीश मेहता ने फोन काट दिया। मधु ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पति की मौत के जिम्मेदार हरीश मेहता हैं। वहीं इस संबंधी डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

सुसाइट नोट के आधार पर आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हरीश मेहता व अन्य के मामले में शामिल होने की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed