{"_id":"191f45a4ac901a13361f9b2f54a323c3","slug":"man-commit-suicide-after-deadly-attack-on-lover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस प्रेमिका पर हमला किया और जान दे दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुस प्रेमिका पर हमला किया और जान दे दी
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
Updated Sat, 07 Nov 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के खन्ना में एक व्यक्ति ने पहले अपनी प्रेमिका के घर में घुसकर उस पर हमला किया, फिर फंदा लगा लिया। युवक ने प्रेमिका की ननद पर भी हमला किया। घटना के बाद दोनों महिलाओं को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला ने बताया कि शनिवार सुबह वह और उसकी ननद घर के बाहर घूम रहे थे। घर पहुंचे तो हमीर सिंह (44) निवासी दुलमा ने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें खन्ना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि हमीर ने उन्हीं के घर में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। महिला ने बताया कि कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके हमीर सिंह के साथ प्रेम संबंध बन गए। अब वह अपनी बेटी की शादी उसके बेटे से करना चाहता था। इसके बाद उसे घर आने से मना कर दिया गया था।
विज्ञापन
सदर थाना के थानेदार बख्शीश सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत पर हमीर सिंह पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज लिया गया है। दोनों महिलाओं के सिर, बाजू और पैरों में कई टांके आए। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर है।