{"_id":"b035341dfd2cbfea71dce9b528ded62a","slug":"maloya-girl-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी से हाथ पर कुछ लिखा और उठा लिया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेहंदी से हाथ पर कुछ लिखा और उठा लिया खौफनाक कदम
Updated Fri, 01 Nov 2013 08:01 PM IST
विज्ञापन
मलोया कॉलोनी निवासी एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने अपने बाएं हाथ पर मेहंदी से लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से बहुत तंग है। इसलिए आत्महत्या कर रही है।
विज्ञापन
उसकी मौत के लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है। महिला की दो महीने पहले ही शादी हुई थी।
मूलत: यूपी निवासी महिला कोमल (19) ने शुक्रवार को फंदा लगा दिया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जब उसके चाचा की लड़की वहां पहुंची तो आत्महत्या का पता चला।
विज्ञापन
उसने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने कोमल के शव को उतारा और सेक्टर-16 के अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन