फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   main accused Of Book Scam death in suspicious circumstances

किताब घोटाले के आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 05 Jun 2014 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 05 Jun 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
main accused Of Book Scam death in suspicious circumstances

पिछले साल सुर्खियों में रहे किताब घोटाले के मुख्य आरोपी डॉ. विनोद कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मोहाली के पूर्व जिला शिक्षा अफसर (डीईओ) डॉ. विनोद का शव मंगलवार सुबह 11 बजे सुखना लेक में मिला था, जिसकी शिनाख्त बुधवार को हुई।

विज्ञापन


यूटी पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, क्योंकि परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। डॉ. विनोद की पत्नी विजय कुमारी के अनुसार वह पिछले कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान थे।
विज्ञापन


माता गुजरी एन्क्लेव, खरड़ निवासी डॉ. विनोद कुमार और उनकी पत्नी विजय कुमारी शिक्षा विभाग, मोहाली में डिप्टी डायरेक्टर हैं। मंगलवार सुबह नौ बजे वे कार से दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी खत्म होने के बाद विजय ने पति को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। पार्किंग में खड़ी डॉ. विनोद की कार से उनका मोबाइल, पर्स और चाबी मिली। मंगलवार पूरी रात परिवार के लोग डॉ. विनोद की तलाश करते रहे लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। बुधवार को सुखना में अज्ञात शव मिलने की खबर पढ़ कर एक साथी मुलाजिम ने शिनाख्त की।

घोटाले के बाद हुए सस्पेंड, जनवरी में बहाल
अप्रैल-13 में शिक्षा विभाग में लाइब्रेरी की किताबों में घोटाला सामने आया था। किताबों की खरीद के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। डॉ. विनोद कुमार उसके सदस्य थे। घोटाला सामने आने के बाद तीनों सदस्य सस्पेंड कर दिए गए थे।

जनवरी-14 में डॉ. विनोद को बहाल करने के बाद शिक्षा विभाग में डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया था। उन्हें शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका का बेहद करीबी माना जाता था।


इस मामले की जांच को गठित जिंदल कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में मलूका को क्लीन चिट देते हुए कमेटी को दोषी ठहराया था। हालांकि राज्य सरकार ने न तो अभी रिपोर्ट सार्वजनिक की है और न ही उस पर कोई कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed