फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loot From Temple In Patiala Of Punjab

पटियाला में मंदिर के महंत और शिष्यों को बनाया बंधक, लाखों की लूट को दिया अंजाम

Thu, 04 Jul 2019 01:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Loot From Temple In Patiala Of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पटियाला जिले के गांव लचकानी के शिव मंदिर के महंत और उनके शिष्यों को बंधक बनाकर पीटने व लाखों रुपये लूटने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उनके खिलाफ थाना बख्शीवाला पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव लचकानी के शिव मंदिर के महंत सज्जन गिर ने पुलिस को बयान दिया है कि दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे पांच अज्ञात व्यक्ति जिनके मुंह ढके हुए थे वह मंदिर की पिछली तरफ से मंदिर में दाखिल हुए। सभी आरोपी डंडों व कुल्हाड़ी से लैस थे। 
विज्ञापन


उन्होंने आते ही महंत के हाथों से उनका फोन छीन लिया और फिर उनको परनों के साथ बांध दिया। बाद में महंत के कमरे में मंदिर फंड के रखे ढाई लाख रुपये, दो सोने की अंगूठियां, दो एलईडी और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का रिकॉर्डर भी उतार कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर नवनीत कौर का कहना है कि आरोपी सीसीटीवी का रिकॉर्डर भी अपने साथ ले गए हैं। इस कारण जांच में थोड़ी मुश्किल हो रही है। सीसीटीवी से आरोपियों की तस्वीरें लेकर केस हल करने में मदद हो सकती है। पुलिस कोशिश कर रही है। जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed