फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Insaaf Party MLA Simarjit Singh Bains Exposed Adittional Director taking Bribe

विधायक बैंस ने फेसबुक पर लाइव होकर रिश्वत लेते एडिशनल डायरेक्टर को पकड़ा, सीएम को बताएंगे

Thu, 25 Apr 2019 09:57 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 25 Apr 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Lok Insaaf Party MLA Simarjit Singh Bains Exposed Adittional Director taking Bribe
रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने फेसबुक पर लाइव होकर एडिशनल डायरेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। अब वे इसकी शिकायत सीएम और विजिलेंस विभाग को करेंगे। मामला पंजाब के लुधियाना का है। लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने बुधवार को ट्रैप लगाकर मामले का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन


उन्होंने पंजाब लेबर विभाग के फैक्टरी विंग में तैनात एडिशनल डायरेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज एमपी बेरी को कारोबारी से 25 हजार रुपये लेते काबू किया। बैंस ने पूरा घटनाक्रम फेसबुक पेज पर लाइव होकर लोगों को दिखाया। विधायक बैंस को देखते बेरी ने पहले माफी मांगी, फिर परिवार की दुहाई देकर छोड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन


स ने साफ कहा कि वह इस मामले की लिखित शिकायत सीएम ऑफिस और विजिलेंस विभाग से करेंगे। इसके बाद उन्हें वहां से जाने दिया गया।

काफी समय से बेरी के खिलाफ मिल रही थीं शिकायतें

विधायक बैंस के अनुसार, एमपी बेरी के खिलाफ लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। लगभग एक माह पहले उन्होंने खुद फोन कर उन्हें समझाया था कि वे यह काम बंद कर दें। इसके बावजूद वे नहीं माने। वे लुधियाना निवासी जगदीप सिंह को लाइसेंस जारी करने के नाम पर परेशान कर रहे थे।

जगदीप तीन बार चंडीगढ़ स्थित उनके दफ्तर के भी चक्कर लगा चुका था। बेरी ने दस्तावेज देने के नाम पर 35 हजार रुपये की मांग की, लेकिन सौदा 25 हजार रुपये में तय हुआ। बुधवार को खुद एमपी बेरी चंडीगढ़ से लुधियाना कारोबारी को दस्तावेज देने पहुंच गए थे। 25 हजार के सभी नोटों की फोटोस्टेट कॉपी पहले कर ली गई थी। पैसे लेते हुए बेरी को होटल में रंगे हाथ दबोच लिया गया।

1.50 लाख सैलरी, फिर भी दिल नहीं भरा
एमपी बेरी के पास से पैसे बरामद होने पर उन्होंने कहा कि यह पैसा खुद कारोबारी ने बधाई के तौर पर दिया है। फटकार लगाए जाने पर उन्होंने परिवार का वास्ता देकर छोड़ने की बात कही। खुद बेरी ने बताया कि वह एक्सटेंशन पर चल रहे हैं। उन्हें हर माह 1.50 लाख रुपये सैलरी मिलती है। बैंस ने लताड़ लगाते कहा कि जब उनका दिल 1.50 लाख से नहीं भरा, तो अब कारोबारियों से लूट कर कैसे भर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed