{"_id":"512ac5fa47e1cab7463833817ed30d19","slug":"lawyer-husband-killed-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील ने गला रेतकर कर दी पत्नी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील ने गला रेतकर कर दी पत्नी की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Wed, 23 Jul 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
शहर के आठ मरला जाटल रोड पर एक वकील ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारोपी पत्नी की गर्दन में ही चाकू धंसा छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
दंपति तीन-चार माह पहले ही गोहाना के गांधीनगर से पानीपत रहने आए थे। हत्या के पीछे कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने इस मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत जाटल आठ मरला के नजदीक अल सुबह गोहाना की गांधी कॉलोनी निवासी मकान मालिक जगदीश ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डीएसपी तान्या और मॉडल टाउन चौकी प्रभारी विनीत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाया और एफएसएल ने मौके से नमूने जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मायका पक्ष के लोगों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को शव गृह में रखवा दिया और मायका पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए।
पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पति वकील के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और शव का पोस्टमार्टम कराकर उनको सौंप दिया।