फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lawrence Bishnoi collect Rs 4 crore extortion money from 25 businessmen

Punjab: जेल में बैठ पांच साल में 25 कारोबारियों से चार करोड़ रुपये की रंगदारी वसूल चुका लॉरेंस बिश्नोई, पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा

Wed, 29 Jun 2022 01:29 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Jun 2022 01:29 AM IST
सार

लॉरेंस जेल में बैठकर ही कारोबारियों को फोन करता था। उसने पिछले पांच साल में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ के बड़े कारोबारियों से चार करोड़ से अधिक की रंगदारी वसूली है।

विज्ञापन
Lawrence Bishnoi collect Rs 4 crore extortion money from 25 businessmen
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई जेल के अंदर बैठकर ही पांच साल में 25 बड़े कारोबारियों से तकरीबन चार करोड़ रुपये की रंगदारी वसूल चुका है। इन पैसों से जेल में तमाम सुविधाएं जुटाने के अलावा उसके गैंग ने आधुनिक हथियार खरीदे हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक यह खुलासा लॉरेंस ने पंजाब पुलिस की पूछताछ में किया है। 

विज्ञापन


पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस उसे दिल्ली से लाई थी। 13 दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद सोमवार को उसे मानसा की अदालत में पेश किया गया था। यहां से अमृतसर पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। जांच के दौरान वह काफी टूट चुका है। उसने जेल में रहते अपने नेटवर्क की जानकारी पुलिस को दी है। उसका खास अबोहर निवासी सतबीर बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सतबीर कारोबारियों के मोबाइल नंबर मुहैया करवाता था। इसके बाद लॉरेंस जेल में बैठकर ही कारोबारियों को फोन करता था। उसने पिछले पांच साल में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ के बड़े कारोबारियों से चार करोड़ से अधिक की रंगदारी वसूली है। वह कनाडा में बैठे अपने साथी गोल्डी बराड़ को भी काफी पैसा भेज चुका है। चंडीगढ़ के एक शराब व्यापारी से 30 लाख रुपये की फिरौती वसूलने की बात भी सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed