{"_id":"5772ca334f1c1bde3a79ac44","slug":"land-occupied-issue-father-of-accused-councillor-kainth-got-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा की जमीन पर कब्जा: पार्षद कैंथ के पिता को मिली जमानत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधवा की जमीन पर कब्जा: पार्षद कैंथ के पिता को मिली जमानत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
satish kainth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधवा की जमीन कब्जाने के मामले में चंडीगढ़ से भाजपा पार्षद सतीश कुमार कैंथ के पिता को हाईकोर्ट से मिली जमानत। चंडीगढ़ से भाजपा पार्षद व पूर्व डिप्टी मेयर सतीश कुमार कैंथ के पिता सोहन लाल को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को अग्रिम जमानत दे दी। जस्टिस अनीता चौधरी ने सोहन लाल की अर्जी पर सुनवाई करते उन्हें इस मामले की जांच में शामिल होने के आदेश भी दिए। मामले में अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
हल्लोमाजरा में एक विधवा का प्लाट हड़पने के मामले में फंसे पार्षद सतीश कैंथ की जमानत हाईकोर्ट द्वारा खारिज हो चुकी है। इससे पहले उनकी पत्नी जसवंत कौर, पिता सोहन लाल की हल्लोमाजरा में विधवा का प्लाट हड़पने के मामले में जिला अदालत में दायर अग्रिम जमानत याचिका 17 मई को खारिज हो गई थी। सतीश कैंथ, उनकी पत्नी और पिता के खिलाफ सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मार्च 2016 को संबंधित मामले में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
सतीश कैंथ पर हल्लोमाजरा में बिमला देवी के पांच मरले के प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप है। बिमला देवी व उनका परिवार फरीदाबाद में रहता है। बिमला देवी का बेटा अरुण गुप्ता कई बार प्लॉट देखने के लिए चंडीगढ़ आता था, लेकिन जब वह लंबे समय के बाद प्लाट देखने आया तो उनके प्लॉट पर पूरा मकान बना था। सतीश कैंथ ने उस मकान पर दो मंजिला मकान बना लिया था।
विज्ञापन
उधर, सतीश कैंथ द्वारा सोमवार को चंडीगढ़ की जिला अदालत में नियमित जमानत के लिए अर्जी दायर की गई थी, जिस पर जिला अदालत ने चंडीगढ़ प्रशासन को एक जुलाई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।