{"_id":"a953dc399022f1735219cc1b5608cf17","slug":"land-dispute-constable-shot-two-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार ने सगे भाइयों को गोलियों से भूना, एक मरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवलदार ने सगे भाइयों को गोलियों से भूना, एक मरा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Fri, 25 Apr 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5 कनाल जमीन के विवाद में पंजाब पुलिस के हवलदार ने बेटों के साथ मिलकर दो सगे भाईयों पर रिवॉल्वर से गोलियां दाग दी।
विज्ञापन
इस हमले में छोटे भाई मनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल हुए बड़े भाई गुरतेज सिंह को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना उपमंडल जैतो के गांव कोठे सरावां में बुधवार देर शाम की है। इस घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी हवलदार अवतार सिंह ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर का उपयोग किया है।
विज्ञापन
इस मामले में एसपी(डी) बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल गुरतेज सिंह के बयान पर थाना बाजाखाना में आरोपी हवलदार अवतार सिंह व उसके दो बेटों सोनी व सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चूंकि आरोपी ने अपनी निजी 12 बोर की राईफल को चुनाव के मद्देनजर पुलिस के पास जमा करवा रखा है इसलिए पुलिस को भी आशंका है कि उसने इस घटना में सर्विस रिवॉल्वर का उपयोग किया हो सकता है।