{"_id":"58109d864f1c1bcd75bc3c85","slug":"lady-teacher-murdered-and-her-body-thrown-in-bhakhara","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला टीचर की हत्या कर भाखड़ा में फेंका, अकाली नेता का नाम आया सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला टीचर की हत्या कर भाखड़ा में फेंका, अकाली नेता का नाम आया सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 26 Oct 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
महिला टीचर की हत्या कर भाखड़ा में फेंका
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाना में कथित तौर पर दहेज के लिए महिला टीचर की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने टीचर की लाश को खन्नौरी के नजदीक भाखड़ा नहर से बरामद करके उसके पति, सास, देवर व देवरानी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। देवरानी अकाली दल की मौजूदा पार्षद हैं, जबकि आरोपी पति आढ़त का काम करता है।
सिटी समाना थाना इंचार्ज दलजीत सिंह विर्क ने बताया कि मानसा की रहने वाली 28 साल की श्वेता रानी की चार साल पहले समाना निवासी रवि गर्ग से शादी हुई थी। श्वेता की लाश पुलिस को मंगलवार शाम खन्नौरी के नजदीक भाखड़ा नहर से बरामद हुई है।

लाश खन्नौरी के नजदीक भाखड़ा नहर से मिली, आरोपी पति गिरफ्तार
Murder
- फोटो : Demo Pic
श्वेता की मां शांता रानी का बयान है कि पति रवि गर्ग समेत उसका छोटा भाई विनोद कुमार, देवरानी ज्योति गर्ग और सास अनीता रानी सभी उसकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर काफी तंग करते थे। शांता रानी का आरोप है कि पति, सास और देवर व देवरानी ने मिलकर उसकी लड़की की दहेज के लिए हत्या करके लाश को भाखड़ा नहर में फेंक दिया।
पुलिस ने इस बयान के आधार पर आढ़त का काम करने वाले पति रवि गर्ग समेत चारों आरोपियों के खिलाफ साजिश के तहत दहेज हत्या करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। रवि गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों को भी पुलिस ने जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।