फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady commit suicide with son-daughter, dead body found

किसी और के साथ घूम रही थी, पति ने डांटा तो...

Sun, 31 May 2015 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा/सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा/सिरसा Updated Sun, 31 May 2015 05:02 PM IST
विज्ञापन
lady commit suicide with son-daughter, dead body found

किसी और व्यक्ति के साथ घूम रही थी। पति ने देखा तो डांट दिया। नाराज होकर महिला ने इतना खौफनाक कदम उठा लिया कि जानने वाले की रूह कांप जाए। महिला ने बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


तीनों के शव हरियाणा में सिरसा के कालांवली में गांव देसू मलकाना में भाखड़ा नहर से बरामद हुए। मृतकों की पहचान मनजीत कौर (32), जश्नदीप सिंह (8) और गुरप्रीत कौर (6) के तौर पर हुई है। मृतका के पिता और पति ने शवों की शिनाख्त की।
विज्ञापन


तीनों मृतक पंजाब में बठिंडा के गांव ज्ञाना के रहने वाले थे। महिला ने 4 दिन पहले यह खौफनाक कदम उठाया था। सुबह देसूमलकाना गांव के समीप भाखड़ा नहर में बहते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था पूरा मामला

lady commit suicide with son-daughter, dead body found

एएसआई जगदेव सिंह ने बताया कि ज्ञाना निवासी मनजीत कौर को उसके पति गुरमीत सिंह ने किसी और व्यक्ति के साथ घूमते हुए देख लिया था। इस पर उसने मनजीत को डांट दिया था।

दोपहर को स्कूल से छुट्टी होने पर वह अपने दोनों बच्चों के साथ घर से चली गई। परिजन दो दिन तक तीनों को ढूंढते रहे लेकिन किसी का कुछ पता नहीं चला।

शनिवार सुबह सिरसा पुलिस ने रामां पुलिस को सूचना दी कि गांव देसू मलकाना से गुजरती नहर से तीन शव मिले हैं। इनमें एक महिला और दो बच्चे हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों शवों की शिनाख्त ज्ञाना निवासी मनजीत, जश्नदीप और गुरप्रीत के तौर पर हुई। उन्होंने बताया कि सिरसा पुलिस ने मृतका के पिता सुखदेव सिंह के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की है।

ससुर ने दामाद पर लगाए आरोप

lady commit suicide with son-daughter, dead body found

वहीं दूसरी ओर, मृतका के पिता के बयान पर पंजाब के थाना रामामंडी पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि उसने ही अपनी पत्नी और बच्चों को नहर में फेंका था। मृतका के पिता सुखदेव सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बेटी मंजीत की शादी 15 साल पहले गियाना गांव निवासी गुरमीत सिंह के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही गुरमीत उसकी बेटी से मारपीट करता था। गुरमीत नशे का आदी था और कोई काम नहीं करता था। मंजीत किसी तरह मेहनत-मजदूरी कर बच्चों का पेट पालती थी। इसे लेकर कई बार पंचायतें भी बुलाई गईं, लेकिन कोई हल नहीं निकला। सुखदेव ने आरोप लगाया कि गुरमीत ने उसकी बेटी और नवासे-नवासी को जान से मारकर नहर में फेंक दिया।

सुखदेव के बयानों के आधार पर पंजाब पुलिस ने गुरमीत सिंह को हिरासत में ले लिया है। दूसरी ओर कालांवाली के थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस एक बार इत्तफाकिया कार्रवाई कर रही है। शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के कारणों का पता लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed