{"_id":"ad5dd5967bd3b535fff07059d80970d0","slug":"labour-rape-minor-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 वर्षीय युवती से मजदूर ने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 वर्षीय युवती से मजदूर ने किया रेप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Fri, 24 Oct 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
यहां के नजदीकी गांव मीरपुर में एक तेरह वर्षीय मासूम के साथ रेप करने के आरोप में पुलिस ने एक 35 वर्षीय मजदूर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर स्थित एक फैक्टरी में वर्कर निवासी गांव मीरपुर ने बताया कि वह 19 तारीख को तबीयत खराब होने के कारण फैक्टरी में नहीं गया। उसने बताया कि उसकी तेरह वर्षीय लड़की गली में खेल रही थी, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटी। जब उसकी तलाश शुरू की गई तो पड़ोस में रह रहे अरविंद्र कुमार हाल निवासी किराएदार गांव मीरपुर व मूलरुप निवासी बिहार के कमरे में से उसकी चीखें सुनाई दी।
विज्ञापन
उसने दरवाजा खटखटाया तो अरविंद्र वहां से भाग गया और वह शराब के नशे में था। जब अंदर गया तो उसकी बेटी खून से लथपथ थी।। 20 तारीख को उसकी बेटी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद उसको लेकर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया व मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी अरविंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन