फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   kidnaping, punjab police, panchkula attempt to kidnaping, panchkula police, panchkula

पंजाब पुलिस के जवानों को पब्लिक ने दौड़ाया, हेडकांस्टेबल दबोचा

Mon, 09 May 2016 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला। Updated Mon, 09 May 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
kidnaping, punjab police, panchkula attempt to kidnaping, panchkula police, panchkula
छह पुलिस वालों के खिलाफ अपहरण की कोशिश का केस
पति-पत्नी के विवाद को लेकर पंजाब के जिला लुधियाना से आए पुलिस जवानों ने सेक्टर-15 से आरोपी युवक को जबरन उठाने की कोशिश की, लेकिन युवक की चीख सुनकर मौके पर लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस जवानों को दौड़ा लिया। इस दौरान एक हेड कांस्टेबल और एक अन्य व्यक्ति लोगों के हत्थे चढ़ गया, जिसे लोगों ने सेक्टर-14 पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में सेक्टर-14 थाना पुलिस ने डीसीपी अनिल धवन के आदेश पर सब इंस्पेक्टर समेत छह पुलिस वालों के खिलाफ अपहरण की कोशिश का केस दर्ज किया है। यह हंगामा पंचकूला के सेक्टर-15 में शनिवार सुबह 11 बजे हुआ। वहीं, हेड कांस्टेबल का कहना है कि वह युवक को उठाने नहीं बल्कि नोटिस देने आया था। उसके साथ सब इंस्पेक्टर समेत पांच अन्य पुलिस के जवान भी थे।
विज्ञापन


सेक्टर-15 निवासी विकास ने बताया कि वह सेक्टर-10 और 15 की अंदरूनी सड़क से जा रहे थे। भवन विद्यालय के नजदीक कुछ लोग एक युवक को खींच रहे थे। उनके साथ वर्दी में चार व्यक्ति और भी थे। विकास बामल और अन्य लोगों ने युवक को उनके चंगुल से छुड़वा लिया। लोगों को इकट्ठा देखकर पंजाब पुलिस की वर्दी में तीन व्यक्ति सूमो गाड़ी में सवार होकर भाग गए। लेकिन पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल और एक अन्य व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने इस मामले की सूचना पंचकूला पुलिस को दी। पुलिस हेड कांस्टेबल को सेक्टर 14 के थाने में ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति-पत्नी विवाद से संबंधित है मामला
पुलिस के अनुसार शुभदीप की शादी 21 फरवरी 2016 को रवनीत के साथ हुई थी। शादी से 14 माह पहले दोनों को सगाई हो गई। रवनीत के पिता चरणजीत के अनुसार बेटी की शादी में उन्होंने करीब 80 लाख रुपये खर्च किए। शादी के मात्र 10 दिन बाद उसके ससुराल वालों ने यह कहकर बेटी को मायके भेज दिया कि वह बीमार रहती है। चरणजीत सिंह ने कहा कि बेटी का शादी के चार साल पहले उसका गाल ब्लेडर रिमूव करवाया था, जिसके संबंध में शुभदीप और उसके परिजनों को शादी से पहले ही सब बता दिया गया था।


काउंसलिंग के लिए ले जाने आए थे पुलिस वाले
सेक्टर 14 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि यह मामला शुभदीप और रवनीत कीे शादी में पड़ी दरार से संबंधित है और मामला पंजाब में दर्ज है। अब तक के बयान के अनुसार पंजाब पुलिस की टीम शुभदीप को काउंसलिंग के लिए ले जाने आई थी। लुधियाना से सब इंस्पेक्टर सुखवंत सिंह, हैड कांस्टेबल बलकार सिंह, हेड कांस्टेबल कुलवंत सिंह, हेड कांस्टेबल दविंद्र सिंह व रवनीत के चचेर भाई फरीदकोट निवासी जिप्सी और सगे भाई गुरप्रीत बराड़ के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस मामले की गहन जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत ले ली गई है और उच्चाधिकारियों को सूचित करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed