{"_id":"393a4f6f1d05fc4249626f797ffd2b27","slug":"kidnap-of-bay-for-22-laks","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 लाख लेकर विदेश नहीं भेजा तो भाई को किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
22 लाख लेकर विदेश नहीं भेजा तो भाई को किया अगवा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 20 Jan 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता के साथ इमीग्रेशन का काम करने वाली युवती ने जब विदेश भेजने के नाम पर लिए 22 लाख रुपये और पासपोर्ट नहीं लौटाए तो कुछ युवक उसके भाई का अपहरण करके ले गए।
विज्ञापन
बहन की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अपहरणकर्ताओं की अंतिम मोबाइल लोकेशन अंबाला आई है।
क्राइम ब्रांच की एक टीम अंबाला रवाना हो गई अपहरणकर्ताओं की स्विफ्ट गाड़ी जीरकपुर से बरामद कर ली गई है।
युवक की बहन मोनिका ने बताया कि वह अपने पिता राजकुमार के साथ इमीग्रेशन का काम करती है। पुलिस के अनुसार आरोपी अमृतसर निवासी रवनीश और हरजिंद्र सिंह ने विदेश जाने के लिए अपने पासपोर्ट और 22 लाख रुपये दे रखे धे।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर ढाई बजे आरोपी साथियों के साथ सेक्टर-38 स्थित मोनिका के घर पर उससे मिलने पहुंचे। उन्होंने उससे रुपये और पासपोर्ट लौटाने को कहा।
मोनिका ने जब इससे इंकार कर दिया तो वह उसके भाई करण को अपने साथ उठाकर ले गए। बाद में उन्होंने फोन कर मोनिका को सूचना दी कि जब तक वह 22 लाख रुपये और पासपोर्ट नहीं लौटाएगी वे उसके भाई को नहीं छोड़ेंगे। इसकी सूचना मोनिका ने पुलिस की दी।
विज्ञापन