फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap of 8 years old girl and brutally gang rape by 3

बच्ची को किडनैप कर 3 हवसियों ने की दरिंदगी

Mon, 21 Sep 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 21 Sep 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
kidnap of 8 years old girl and brutally gang rape by 3

8 वर्षीय मासूम बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने 3 हवसी दरिंदों ने किडनैप किया और खेतों में ले जाकर किया गैंगरेप। मामला पंजाब के अमृतसर का है।

विज्ञापन


गुरु नगरी अमृतसर में हॉल गेट के निकट कॉलोनी अनगढ़ में गली में खेल रही बच्ची से रेप की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी बच्ची को पहले अगवा करके ले गए फिर उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इस मामले को रफा-दफा करवाने और दोनों पार्टियों में समझौता करवाने के लिए क्षेत्र के ही एक नेता ने भारी दबाव डाला। यही कारण था कि दो दिन पहले हुई घटना संबंधी पुलिस के पास मामला ही नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जैसे ही घटना की थाना गेट हकीमा पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मेडिकल में रेप की पुष्टि, आरोपी गिरफ्तार

kidnap of 8 years old girl and brutally gang rape by 3

बीते दिन जब यह बच्ची गली में खेल रही थी तो आरोपी गोल्डी , सूरज और अजय ने मिल कर लड़की को अगवा कर लिया। आरोपी उसे चॉकलेट का झांसा देकर पास के ही खेतों में ले गए।

वहां आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब पीड़ित परिवार के लोग इस मामले को लेकर थाने जाने लगे तो क्षेत्र के ही एक नेता ने उनकों रोक लिया और समझौता करने के लिए दबाव डाला। परंतु पीड़िता की मां ने समझौता से इंकार कर दिया और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने लड़की का गुरु नानक देव अस्पताल में मेडिकल करवाया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed