फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap and rape with woman kabaddi player, 9 day hostage

महिला कबड्डी खिलाड़ी से 9 दिन तक रेप!

Tue, 02 Dec 2014 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Tue, 02 Dec 2014 09:00 PM IST
विज्ञापन
kidnap and rape with woman kabaddi player, 9 day hostage

चमारखेड़ा की एक महिला द्वारा दूसरे गांव की 14 साल की कबड्डी खिलाड़ी का अपहरण कर उसे राजस्थान ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला उसे टूर्नामेंट का झांसा देकर अपने साथ ले आई और नशीली दवाइयां देकर खिलाड़ी को नौ दिन तक कमरे में बंधक बनाए रखा।

विज्ञापन


लगातार नशा देने से जब खिलाड़ी की तबियत बिगड़ने लगी और शोर शराबे के कारण जब पड़ोसी पूछताछ करने लगे तो खुद को बचाने के लिए अपहर्ता ने उसे एक प्राइवेट बस में बैठा दिया। बस में किशोरी के नशे की हालत में होने पर चालक बस को भट्टू थाने ले गया लेकिन पुलिस ने महिला पुलिस न होने की बात कहते हुए कार्रवाई से मना कर दिया। इसके बाद चालक बस को सामान्य अस्पताल ले आया और उसे वहां भर्ती कराया।
विज्ञापन


सुबह होश में आने पर खिलाड़ी ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने उसके भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, पुलिस ने उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका जता रही है, इसके लिए उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया है जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान होने के बाद पुलिस कार्रवाई शुरू करेगी। जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के एक गांव से 14 वर्षीय कबड्डी प्लेयर टूर्नामेंट खेलने की बात कह कर घर से निकली थी उसके बाद वह लापता हो गई।

होश में आने पर किया खुलासा

kidnap and rape with woman kabaddi player, 9 day hostage

अपहरण की रात को उसके पिता की कैंसर के चलते मौत हो गई, जबकि मां का देहात दो वर्ष पूर्व टीबी के कारण हो चुका था। लड़की के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी अग्रोहा थाने में दर्ज कराई, पुलिस तभी से उसे खोजने में लगी हुई थी। मंगलवार को पुलिस को उसके फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में होने की सूचना मिली।

मंगलवार सुबह होश में आने पर पीड़ित खिलाड़ी ने बताया कि गांव चमार खेड़ा की एक कबड्डी खिलाड़ी की मां का फोन आया कि उन्होंने कबड्डी टूर्नामेंट खेलने के लिए बाहर जाना है तुम सामान लेकर आंगनबाड़ी के पास आ जाओ। जब वह आंगनबाड़ी के पास गई तो महिला उसे बहला-फुसलाकर राजस्थान में गांव साहूवाला में अपनी बहन के पास ले गई और वहीं पर छोड़ आई।

इसके बाद अपहर्ता की बहन उसे नशे की दवाइयां देकर कमरे में बंद रखती और जब भी उसे होश आता और वह घर जाने की बात कहती तो उसके साथ मारपीट करती और फिर उसके नशे की दवा दे दी जाती। दो दिन पहले जब शोर सुनकर जब पड़ोसी उसके घर पर आने लगे तो महिला घबरा गई, इधर लगातार नशीली दवा देने से उसकी भी तबीयत खराब होने लगी।

खुद को फंसता देख अपहर्ता की बहन ने उसे फतेहाबाद आ रही प्राइवेट बस में चढ़ा दिया और इस दौरान उसे पर्ची  में मोबाइल नंबर लिखकर कहा कि चमार खेड़ा में उतर जाना और इस मोबाइल नंबर पर बात कर लेना।

बस कंडक्टर ने पहुंचाया अस्पताल
पूनम के अनुसार उसे महिला ने उसे कैप्सूल भी दिए। जब वह बस में बैठी और उसकी तबीयत खराब होने लगी तो उसने महिला के द्वारा दिए गए कैप्सूल को खा लिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। भट्टू बस पहुंचने पर बस के कंडक्टर को शक हुआ और उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।

लेकिन पुलिस की ओर से कोई सहयोग न मिलने पर वह लड़की को सीधा सामान्य अस्पताल फतेहाबाद ले आया। फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल पहुंचने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, इसके बाद अग्रोहा पुलिस सामान्य अस्पताल पहुंची। खिलाड़ी से रेप की शंका के चलते पुलिस ने मेडिकल करा सैंपल लैब में भेज दिए हैं। जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

थाने में एक घंटा खड़ी रही बस, कार्रवाई से इंकार

kidnap and rape with woman kabaddi player, 9 day hostage

जिस दिन खिलाड़ी का अपहरण हुआ उसी रात को कैंसर की लंबी बीमारी के चलते उसके पिता की मौत हो गई। उसकी मां का देहांत भी दो वर्ष पूर्व टीबी के चलते हो चुका है। घर से लापता होने के बाद अन्य परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फिलहाल मामला भाई की तरफ से दर्ज कराया गया है। मजिस्ट्रेटी बयानों के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

खुद को फंसता देख छोड़ा किशोरी को
इस मामले में यह बात भी सामने आई है कि लड़की ने जिस महिला पर बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप लगाए हैं और वह महिला ही परिजनों के साथ गुमशुदगी की रिपोर्ट देने गई थी।

अग्रोहा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जब शिकंजा कसना शुरू किया तो चमार खेड़ा की महिला ने राजस्थान में इसकी सूचना दी। वहीं लड़की की भी बेहोशी के कैप्सूल देने से तबीयत बिगड़ती जा रही थी और डॉक्टर ने भी जान को खतरा बताया था। जिसके बाद अपहरणकर्ताओं ने  उसे 200 रुपये देकर कहा कि तुम सीधा चमार खेड़ा चले जाना।

लड़की तबीयत बिगड़ने के बाद प्राइवेट बस के चालक और कंडक्टर लड़की को बस समेत भट्टू थाने में ले आए, लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया और लड़की को फतेहाबाद ले जाने की सलाह दी। भट्टू थाने के कर्मचारियों का कहना था कि थाने में महिला पुलिस नहीं है इसलिए फतेहाबाद ही ले जाओ।

क्या कहते हैं अधिकारी
मामले की जांच कर रहे अग्रोहा थाने के जांच अधिकारी देवराज ने बताया कि भाई के शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा रेप की आशंका के चलते सैंपल लिए गए हैं तथा रिपोर्ट आनी बाकी है। बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट  के सामने बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed