फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap and rape with teenager girl

घर के पास से 14 साल की किशोरी का किडनैप कर रेप

Sun, 10 Jan 2016 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड, मोहाली Updated Sun, 10 Jan 2016 01:22 PM IST
विज्ञापन
kidnap and rape with teenager girl

इलाके के एक नजदीकी गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह गांव के एक घर में 5 माह से परिवार सहित किराए पर रहता है।

विज्ञापन


उसके दो लड़के और दो लड़कियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। पिछले दिन वह अपने दोनों लड़कों सहित मोहाली काम पर गया था। जब वह शाम को लौटा तो उसकी पत्नी ने बताया कि 14 वर्षीय छोटी बेटी घर से गायब है। उसने परिवार के साथ बेटी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


लेकिन वह नहीं मिली। रात को 1 बजे उसकी बेटी को कोई घर के पास छोड़ गया। पीड़िता ने घर आकर दर्द की शिकायत की। जब उसकी मां ने बेटी से बात की तो पाया कि शरीर से ब्लीडिंग हो रही है। पीड़िता को तुरंत खरड़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बेटी को अगवा कर उसके साथ रेप किया है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद दो व्यक्तियों पर आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस की धारा 3, 4 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed