{"_id":"156e849a3f9f9ec46e626d28e0e84ab3","slug":"kidnap-and-rape-with-minor-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 शादियां कर युवक नाबालिग को भी झांसा देकर करता रहा रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3 शादियां कर युवक नाबालिग को भी झांसा देकर करता रहा रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक पहले से शादीशुदा था। उसने 3 शादियां कर रखी थी। इसके बाद भी नाबलिग को शादी का झांसा देकर करता रहा रेप। मामला मनीमाजरा का है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सोनू को सोमवार को पानीपत से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पानीपत निवासी सोनू पर पानीपत में भी मामला दर्ज है। मनीमाजरा थाना प्रभारी ने बताया कि सोनू ने पहले भी तीन शादियां की हैं। उसके बाद फिर मनीमाजरा की एक साढ़े 17 साल की लड़की को गुमराह करके अपने साथ ले गया। मोहाली के सोहाना निवासी लखविंदर लक्खा ने उसका साथ दिया था।
विज्ञापन
लक्खा को पिछले सप्ताह पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार किया था। लक्खा से सोनू के बारे में सारी जानकारी लेने के बाद पुलिस ने उसको धर दबोचा। आरोप है कि दोनों ने युवती को दो महीने तक मोहाली के होटलों में रखा था।
विज्ञापन
इस दौरान सोनू उसके साथ रेप करता रहा। पुलिस ने युवती के बयानों पर सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।