फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap and rape with married woman

घर के बाहर से विवाहिता किडनेप, रेप कर फेंका

Fri, 30 Jan 2015 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Fri, 30 Jan 2015 05:23 PM IST
विज्ञापन
kidnap and rape with married woman

युवक ने मंगलवार रात को अपने ही गांव की एक विवाहिता का अपहरण कर लिया। युवक ने उसके साथ रेप किया और उसे बेहोशी की हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गया। बुधवार सुबह पीड़िता अपने घर लौटी और परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में दो बच्चों की मां 26 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि मंगलवार रात को वह अपने घर में सोई हुई थी। रात करीब ढाई बजे वह शौच के लिए घर से बाहर निकली।
विज्ञापन


इतने में गांव ही का विकास पुत्र चमेलीराम आया और अपने हाथ से उसका मुंह बंद कर दिया और उसे जबरन उठाकर जीप में डाल लिया और वहां से दूर एक खेत में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनसान खेत में आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया, इस दौरान वह बेहोश हो गई। आरोपी दुष्कर्म के बाद उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गया।

अपहरण और दुराचार का मामला दर्ज

kidnap and rape with married woman

सुबह जब उसे होश आया तो वह जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और अपने पति को आपबीती बताई। परिजनों की सहायता से पीड़िता ने भट्टूकलां पुलिस को शिकायत दी।

भट्टूकलां पुलिस ने विकास के विरुद्ध अपहरण और दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया, जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई है।

क्या कहती हैं जांच अधिकारी
मामले की जांच कर रही दामोद रानी ने बताया कि विवाहिता ने विकास के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की शिकायत दी है। महिला का मेडिकल करवाया गया है। जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed