{"_id":"483f031d57dc911f1091d5ca027e2644","slug":"kidnap-and-rape-with-10-class-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा के घर आई नाबालिग को किडनैप कर रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामा के घर आई नाबालिग को किडनैप कर रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sat, 18 Apr 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के एक गांव में अपने मामा के घर आई 10वीं क्लास की छात्रा से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने युवक को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
हिसार निवासी एक 15 वर्षीय छात्रा रोहतक से सटे एक गांव में 23 मार्च को अपने मामा के घर आई। 27 मार्च को हिसार के न्याणा गांव निवासी शिवचरण उर्फ सन्नी उसे बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात को आरोपी को काबू कर लड़की की बरामदगी की गई। लड़की ने पुलिस को बताया कि सन्नी उसका अपहरण कर राजीव गांधी स्टेडियम के पास खाली सुनसान जगह में ले गया और उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
इसके बाद वह उसे करनाल के एक गांव नरुआना में ले गया और 20 दिन तक वहां दुराचार किया। पुलिस को बृहस्पतिवार को सूचना मिली की आरोपी लड़की को कहीं और लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए गए स्थान पर रेड की और आरोपी को काबू कर लिया।
राजेश कुमारी, चौकी इंचार्ज, सेक्टर-1 आरोपी युवक शिवचरण उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया गया है। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। अदालत ने आरोपी का एक दिन का रिमांड मंजूर किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।’