फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ITI principal arrested for demanding bribe in Mohali

मोहाली: रिश्वत मांगने के आरोप में आईटीआई का प्रिंसिपल गिरफ्तार, भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन पर की गई थी शिकायत

Tue, 19 Apr 2022 12:57 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Apr 2022 12:57 AM IST
सार

आरोपी ने नौकरी पर रखने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी। इस दौरान हरदीप रिश्वत की रकम नहीं दे पाया और इस कारण उसे नौकरी से वंचित होना पड़ा।

विज्ञापन
ITI principal arrested for demanding bribe in Mohali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली के फेज-5 स्थित आईटीआई के प्रिंसिपल को विजिलेंस विभाग ने 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जारी भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन नंबर पर की गई थी। इसके बाद विजिलेंस विभाग ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए प्रिंसिपल को गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शमशेर सिंह पुरखालवी के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि विजिलेंस विभाग के डीएसपी हरविंदरपाल सिंह ने की है।

विज्ञापन


श्री फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले हरदीप सिंह ने भ्रष्टाचार मुहिम को लेकर जारी नंबर पर वीडियो जारी करते हुए बताया कि 2020 में फेज-5 स्थित सरकारी औद्योगिक सिखलाई संस्था में कांट्रेक्ट पर इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड में डीएसटी स्कीम के तहत इंस्ट्रक्टर लगने के लिए आवेदन किया था। इसे लेकर प्रिंसिपल शमशेर सिंह पुरखालवी के पास साक्षात्कार दिया। 
विज्ञापन


नौकरी को लेकर सारी शर्तें और असल दस्तावेज को वेरिफाई तक किया गया। इसके बाद जब भर्ती प्रक्रिया का काम पूरा हुआ तो आरोपी ने नौकरी पर रखने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी। इस दौरान हरदीप रिश्वत की रकम नहीं दे पाया और इस कारण उसे नौकरी से वंचित होना पड़ा। दूसरी ओर पंजाब में जैसे ही आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता पर आई तो हरदीप ने इसका वीडियो हेल्पलाइन नंबर पर भेजकर शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed