{"_id":"90180afb17c61345986f0509078e71bc","slug":"invite-applications-for-595-industrial-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"595 औद्योगिक प्लॉट के लिए आवेदन मांगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
595 औद्योगिक प्लॉट के लिए आवेदन मांगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 08 May 2014 09:49 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम ने औद्योगिक मॉडल टाउनशिप, फरीदाबाद, बावल तथा औद्योगिक संपदा पानीपत व बरही में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए विभिन्न श्रेणियों के 595 औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन के लिए 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन के बाद सफल आवेदकों को प्रतिभूति राशि आरटीजीएस या एनईएफटी या बैंक हस्तांतरण के माध्यम से निगम के बैंक खाते में जमा करवानी होगी।