फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   intervention of Jammu kashmir Government and arresting of charged with Assault

जम्मू सरकार के दखल के बाद मारपीट का आरोपी काबू

Mon, 28 Mar 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 28 Mar 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
intervention of Jammu kashmir Government  and arresting of charged with Assault
arrest - फोटो : demo pic

मोहाली में जम्मू-कश्मीर के युवक को पीटने के मामले में जेएंडके सरकार के दखल के बाद आखिरी पंजाब पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने युवकों को पीटने वाले दोनों आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर एयरपोर्ट रोड पर गांव चिल्ला के एंट्री प्वाइंट से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान गुरसिमरन व लवप्रीत के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया। इस संबंध में पुलिस ने कश्मीर सरकार को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित संजय सिंह ठाकुर जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले का रहने वाला है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। गांव चिल्ला में गुरुसेवक सिंह नाम के व्यक्ति के घर की ऊपरी मंजिल में पीजी पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ वाले कमरे में उसके कुछ दोस्त रहते हैं। जोकि रात 20 मार्च को खाना खाने के लिए बाहर गए थे। वह गलती से अपने कमरे में पंखा बंद करना भूल गए थे। इतने में मकान मालिक अपने कुछ साथियों के साथ उसके पास आया। उसने संजय से पूछा की पंखा क्यों चल रहा है।

संजय ने बताया कि उसके दोस्त गलती से पंखा खुला छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने कमरे को बाहर से ताला लगा रखा है। इतने में आरोपी संजय के साथ गाली गलौच करने लगे। मामला इतना गरमा गया कि आरोपी व उसके साथियों ने उसकी धुनाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

उन्होंने मामला शांत करवाया। वहीं, पुलिस को दिए अपने बयानों में संजय ने बताया कि आरोपी व उसके साथियों ने परने से गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा-307,323 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


जम्मू सरकार से लगाई थी इंसाफ की गुहार
पीड़ित की मदद के लिए नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के प्रधान प्रकाश सिंह ने जम्मू-कश्मीर सरकार को पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई थी। इसके बाद जम्मू सरकार ने पंजाब सरकार व डीजीपी को इस संबंध में कार्रवाई करने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed