{"_id":"5809b0f84f1c1b1030704659","slug":"international-weight-lifter-player-killed-in-road-accident-in-bhiwani","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भिवानीः इंटरनेशनल खिलाड़ी की हादसे में मौत, डंपर से टकराई कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भिवानीः इंटरनेशनल खिलाड़ी की हादसे में मौत, डंपर से टकराई कार
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Sat, 22 Oct 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में इंटरनेशनल वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हरियाणा के भिवानी में उनकी कार को डंपर ने टक्कर मार दी और कार के परखच्चे उड़ गए। बीच सड़क अचानक डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे चल रही कार ट्रक में जा टकराई।
हादसे में अंतरराष्ट्रीय वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी की मौत हो गई जबकि कोच और एक अन्य खिलाड़ी घायल हो गए। एक घायल खिलाड़ी की हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।
हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ। लोहारू क्षेत्र के गांव गागड़वास वासी करीब 19 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी पारस अपने कोच पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप के साथ अपने साथी खिलाड़ी अमित को दवाई दिलाने भिवानी जा रहे थे। जब ओवरब्रिज से उतरने के बाद हनुमान ढाणी चौक के नजदीक पहुंचे तो आगे चल रहे एक डंपर चालक ने ब्रेकर देख अचानक ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन
डंपर के अचानक ब्रेक लगते ही गाड़ी चला रहे अमित ने भी बचाव का प्रयास किया मगर गाड़ी डंपर में पीछे से टकरा गई। तेज धमाके की आवाज हुई और लोगों की भीड़ लग गई। इसी दौरान मौका पाकर डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया
सड़क हादसे में इंटरनेशनल वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी की मौत
लोगों ने एंबुलेंस को सूचित किया और तीनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी ले जाया गया। जहां पारस को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अमित और संदीप को भी गंभीर चोट आई। अमित की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर करने की तैयारी चल रही थी। सूचना पर दिनोद गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतक के साथी छत्रपाल ने बताया कि कोच संदीप ही पारस और अमित की तैयारी करवा रहे थे और नेशनल की तैयारी चल रही थी कि यह हादसा हो गया। मामले में जांच कर रहे हेड कांस्टेबल नरेंद्र ने बताया कि हादसे में एक खिलाड़ी पारस की मौत हुई है जबकि उसके दो साथी संदीप, अमित घायल है। डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज कर लिया है।
फरवरी में थी नेशनल की तैयारी
पारस वेटलिफ्टिंग का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी था। उसने 105 किलो भार वर्ग में वर्ष 2015 में एशियन चैंपियनशिप जूनियर वर्ग में गोल्ड जीता। अब वह फरवरी में होने वाली नेशनल ट्रायल के लिए तैयारी कर रहा था। इस बार वह वेट कम करके 95 किलो भार वर्ग में खेलने की तैयारी कर रहा। वह अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था। उसकी माता सुदेश सौहांसड़ा में सरकारी स्कूल में संस्कृत अध्यापिका है। वहीं पिता खेतीबाड़ी करते है।