फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   international hockey player shashibala and son dead in road accident

सड़क हादसे में हॉकी इंडिया की पूर्व कप्तान समेत 4 की मौत

Mon, 22 Jun 2015 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर Updated Mon, 22 Jun 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
international hockey player shashibala and son dead in road accident

चंडीगढ़-जालंधर मुख्य मार्ग पर नवांशहर के निकट गांव काहमा के पास सड़क हादसे में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान शशि बाला और उनके बेटे सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। शशि बाला इस समय आरसीएफ कपूरथला की कोच थीं।

विज्ञापन


47 वर्षीय शशि रेल कोच फैक्टरी कपूरथला में रहती थीं। रविवार को वह अपने बेटे अग्रिम (15) और बेटी वरनिका (20) के साथ कार में सवार होकर चंडीगढ़ जा रही थीं। कार कपूरथला निवासी अतर सिंह चला रहा था। गांव काहमा के पास उनकी कार की एक भार ढोने वाले वाहन के साथ टक्कर हो गई तथा कार खेतों में जा गिरी।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घायलों को नवांशहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने शशि बाला, उनके बेटे अग्रिम, ड्राइवर अतर सिंर और दूसरे वाहन में सवार बच्चे जीवन को मृत घोषित कर दिया। वहीं शशि बाला की बेटी वरनिका और दूसरे वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई बलविंदर कुमार ने बताया कि भार ढोने वाले वाहन के चालक मुरीद निवासी गांव झिक्का के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रेल कोच फैक्टरी कपूरथला के लिए 18 साल खेलीं शशि बाला

international hockey player shashibala and son dead in road accident

रेल कोच फैक्टरी यूनिट के लिए रविवार का दिन दुख की खबर लेकर आया। आरसीएफ की हॉकी टीम की कोच शशि बाला की नवांशहर में हादसे में मौत की खबर जैसे ही फैक्टरी के लोगों को पता चली, तो सभी दुख में डूब गए। फैक्टरी के खेल अधिकारी रामकुमार ने बताया कि 1969 में गुरदासपुर में जन्मी शशि 1980 से लेकर 1987 तक पंजाब हॉकी टीम की सदस्य रहीं।

इसके बाद 1988 में भारतीय टीम की ओर से जर्मनी के खिलाफ हॉकी टेस्ट सीरीज और इंडो रशिया टेस्ट सीरीज खेली। 1987 में वे आरसीएफ में बतौर क्लर्क भर्ती हुई थीं। फिलहाल वे मुख्य कार्यालय अधीक्षक के तौर पर काम कर रही थीं। उनके पति एनसी ठाकुर सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं।

1988 में जूनियर वर्ल्ड कप क्वालीफाई राउंड में भी उन्होंने भारतीय टीम में स्थान बनाया। 1989 में पोलैंड में प्रेजीडेंशियल कप पोलैंड में भी उन्होंने भारतीय टीम की ओर से शिरकत की। तीसरे इंदिरा गांधी गोल्ड कप वर्ल्ड टूर्नामेंट में भी उन्होंने हिस्सा लिया। इसी वर्ष उन्होंने एशिया कप हांगकांग में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।

1990 में बीजिंग इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेला। इसके अलावा 11वें एशियन खेलों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। 1991 से 1995 तक शशि इंडियन रेलवे की टीम की भी कप्तानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed