फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   international boxer jai bhagwan bribe case

'जयभगवान पर किया केस वापस लो, नहीं तो गोलियों से भून देंगे'

Sun, 11 Oct 2015 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी आदमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी आदमपुर Updated Sun, 11 Oct 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
international boxer jai bhagwan bribe case

बॉक्सर जयभगवान पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाने वाले व्यापारी को जान से मारने की धमकी देते हुए बड़ी कही गई है। व्यापारी ने जय भगवान के साथियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन


इस संबंध में व्यापारी मुकेश गोयल ने पुलिस को शिकायत दी है कि तीन युवक उसकी दुकान पर आए और उससे कहा कि थाना प्रभारी जयभगवान का केस वापस ले ले, नहीं तो तो तुझे गोलियों से भून देंगे।
विज्ञापन


पुलिस थाने में शिकायत देने पहुंचे व्यापारी मुकेश गोयल के साथ भाजपा निगरानी कमेटी के अध्यक्ष मुनीष ऐलावादी, जिला पार्षद हवा सिंह पूनिया, शिव कुमार, योगेश हनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी ने पुलिस में दी शिकायत

international boxer jai bhagwan bribe case

शिकायत में मुकेश गोयल ने बताया कि 6 अक्तूबर को वह अपनी कपास मंडी स्थित दुकान नंबर 11 पर बैठा हुआ था। दोपहर को करीब 12 बजे तीन युवक उसकी दुकान पर आए और कहा कि मुकेश गोयल से मिलना है। उसने कहा कि वह ही मुकेश गोयल है।

इतने में युवकों ने कहा कि थाना प्रभारी जयभगवान का केस वापस ले ले, तेरी क्या हिम्मत कि तू केस वापस नहीं लेगा। केस वापस ले ले नहीं तो तुम्हें गोलियों से भून देंगे...यह बात कहकर तीनों आरोपी युवक मौके से चले गए। उसने हिम्मत जुटाकर देखा तो तीनों युवक एक कमांडर जीप में बैठकर चले गए।

व्यापारी ने धमकी देने की पुलिस को शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।  
-देवेंद्र नैन, थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed