नौकरी का झांसा दे युवती को बुलाया, दोस्तों संग किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर निवासी 26 वर्षीय युवती को कुछ युवक नौकरी दिलाने के बहाने अपनी कार में मोरनी की ओर ले गए। बीच रास्ते में उन्होंने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद युवकों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया।
होश में आने पर युवती पंचकूला स्थित महिला थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। महिला पुलिस ने युवती का मेडिकल चेकअप करवाया। मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि होने पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंचकूला सेक्टर-26 में किराए के फ्लैट में रहती है। उनसे नौकरी के लिए एक वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर और बायोडाटा डाला था।
युवक ने नशीला पदार्थ पिलाया बेहोशी में किया गैंगरेप
आरोप है कि युवकों ने उसका मोबाइल नंबर वहीं से लिया और फोन कर नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया। युवती ने बताया कि वह जीरकपुर स्थित एक मॉल में शॉपिंग के लिए गई थी, जहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। उसे वह नौकरी दिलाने के बहाने अपनी कार में मोरनी की ओर ले गया।
आरोप है कि बीच रास्ते में उसने कुछ नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ रेप किया। एसीपी पूर्णिमा सिंह ने ने बताया कि पीड़ित लड़की का पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल में मेडिकल करवा लिया गया है। इसमें रेप की पुष्टि हुई है।
इसके बाद पीड़ित लड़की की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।