फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   important update big exposer in rohatk gangrape case haryana

गैंगरेप पीड़ित से रेप केस में नया मोड़: बॉस्केटबॉल खिलाड़ी से थे लड़की के रिश्ते, उसी ने फंसाया

Tue, 02 Aug 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Updated Tue, 02 Aug 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
important update big exposer in rohatk gangrape case haryana
छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में इन युवकों के नाम का नहीं किया था जिक्र - फोटो : demo
भिवानी की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। मामले में एसआईटी ने 11 दिन की छानबीन के बाद नये आरोपी विशाल नगर निवासी संदीप हुड्डा को गिरफ्तार किया है। जबकि छात्रा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में संदीप हुड्डा के नाम का जिक्र नहीं किया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना वाले दिन संदीप हुड्डा सुबह से शाम तक छात्रा के संपर्क में था।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में उसने गैंगरेप मामले में शामिल होने की बात कबूली है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार किया गया युवक ही मामले का मुख्य आरोपी है। उधर, एसआईटी ने रविवार को मामले में पहले पकड़े गये तीन आरोपियों सहित संदीप हुड्डा को भी कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पूछताछ में संदीप हुड्डा ने बताया है कि उसकी शीला बाईपास पर स्पोर्ट्स की दुकान है। वह काफी समय से छात्रा को जानता है। 13 जुलाई को छात्रा ने संदीप हुड्डा के मोबाइल पर कॉल करके उसे मानसरोवर पार्क बुलाया था। यहां संदीप हुड्डा ने अपने एक साथी को कार लेकर बुलाया और उसका छात्रा से परिचय कराया। इसके बाद संदीप के साथी की कार में बैठकर छात्रा चली गई। पुलिस का कहना है कि इससे आगे की कहानी पता करने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि संदीप हुड्डा की चार माह पहले शादी हुई है। वह बास्केटबाल का खिलाड़ी बताया जाता है। एमडीयू से संदीप हुड्डा ने की है एमपीईएड की पढ़ाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने जिन पांच युवकों को नामजद कराया है, उनमें इन दोनों युवकों का नाम शामिल नहीं है। पुलिस जांच में दो नये नाम आने के कारण गैंगरेप की पूरी कहानी बदलती नजर आ रही है। छात्रा ने जिन पांच युवकों पर अपहरण करके गैंगरेप का आरोप लगाया है उनके परिजन पहले ही सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की लोकेशन पुलिस को सौंपकर उन्हें बेगुनाह होने का दावा किया है। पांच में से चार आरोपियों के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि छात्रा उनके बेटों को झूठे आरोप में फंसा रही है। इनके परिजनों ने रोहतक से लेकर भिवानी तक में विरोध प्रदर्शन भी किया है। 

रिश्तेदारी में घूम रहा था संदीप हुड्डा

important update big exposer in rohatk gangrape case haryana
रोहतक गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
रिश्तेदारी में घूम रहा था संदीप हुड्डा
एसआईटी इंचार्ज डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि जांच के दौरान संदीप हुड्डा का नाम सामने आया था। इसके बाद संदीप को शहर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि संदीप और उसका दोस्त छात्रा से गैंगरेप मामले में शामिल रहे हैं। घटना के बाद से संदीप शहर से फरार होकर रिश्तेदारों के घर चला गया था। डीएसपी का कहना है कि संदीप हुड्डा के दोस्त के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। डीएसपी पुष्पा खत्री का कहना है कि छात्रा के 164 के बयान की कॉपी अभी पुलिस को नहीं मिली है। सोमवार को बयानों की कॉपी ली जाएगी। 

एसआईटी को मिली केस की अहम सीसीटीवी फुटेज 
मामले की जांच कर रही एसआईटी को केस से जुड़ी अहम सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। इसी फुटेज के आधार पर एसआईटी को संदीप हुड्डा और उसके दोस्त के बारे में पता चला है। एसआईटी को बस स्टैंड की तरफ से राजीव गांधी स्टेडियम जाने वाली रोड पर बने एक होटल से सीसीटीवी फुटेज मिली है। पुलिस ने होटल से डीवीआर और आगंतुक रजिस्टर को कब्जे में लिया है, ताकि सबूत के तौर पर इन्हें कोर्ट में पेश किया जा सके। पुलिस का कहना है कि होटल में एक आरोपी दोपहर डेढ़ बजे लाल रंग की कार में एक लड़की के साथ आता है। इसके बाद वह पौने तीन बजे लड़की को होटल के अंदर ही कमरे से कार में बिठाता है और चला जाता है। 

छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल बनी आधार 

important update big exposer in rohatk gangrape case haryana
रोहतक गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल बनी आधार 
वारदात के बाद से ही पुलिस ने छात्रा के मोबाइल को कब्जे में ले लिया था। डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि मोबाइल लेने के बाद उसकी कॉल डिटेल निकलवाई गई। कॉल डिटेल निकलवाने के बाद पता चला कि छात्रा ने घटना वाले दिन संदीप हुड्डा से बात की थी। यही नहीं संदीप का दोस्त भी उसके संपर्क में था। पुलिस ने घटना वाले दिन की भी छात्रा के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करवाई। छात्रा के मोबाइल की लोकेशन रोडवेज बस स्टैंड की तरफ मिली। 

बॉस्केटबाल खिलाड़ी है आरोपी
मूलरूप से गांव किलोई का रहने वाला संदीप हुड्डा बॉस्केटबाल का खिलाड़ी बताया जा रहा है। पुलिस की मानें तो वह प्रदेश स्तर की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है। डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि फिलहाल संदीप हुड्डा स्वास्थ्य विभाग में मल्टी परपज हेल्थ वर्कर के तौर पर काम कर रहा था। संदीप हुड्डा ने कुछ समय पहले ही एमडीयू से एमपीईएड की पढ़ाई पूरी की थी। 

अब पहले पकड़े गये तीन आरोपियों के पक्ष में जांच का रुख
छात्रा से गैंगरेप मामले में दो नये आरोपियों के नाम सामने आने और सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद केस में पहले गिरफ्तार किये गये तीनों आरोपियों अमित, जगमोहन और संदीप कुमार के पक्ष में जांच का रुख हो गया है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है पुलिस के हाथ ऐसे सबूत लग रहे हैं जिससे मामले में पहले पकड़े गये तीन आरोपियों का बचाव होता दिख रहा है। हालांकि सच तो जांच-पड़ताल के बाद ही सामने आएगा। पुलिस भी मामले में कुछ बोलने से बच रही है। 

बढ़ सकती है छात्रा की मुश्किलें 

important update big exposer in rohatk gangrape case haryana
रोहतक गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों वकील करेंगे केस से डिस्चार्ज की मांग
मामले में पहले पकड़े गये तीनों आरोपियों के वकील मनोज बेड़वाल का कहना है कि अब वह कोर्ट में तीनों युवकों को गैंगरेप सहित अन्य आरोपों से डिस्चार्ज की मांग करेंगे। क्योंकि आरोपी संदीप हुड्डा की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हो चुका है कि छात्रा ने अमित, जगमोहन और संदीप को फंसाया था। बेड़वाल का कहना है कि अब वह कोर्ट में डीएनए या पॉलीग्राफी टेस्ट की मांग नहीं करेंगे। 

बढ़ सकती है छात्रा की मुश्किलें 
गैंगरेप मामले में दो नया नाम सामने आने के बाद आरोप लगाने वाली छात्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वकील मनोज बेड़वाल का कहना है कि यदि जांच में पहले गिरफ्तार तीनों आरोपियों को केस से डिस्चार्ज कर दिया गया तो वह छात्रा के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाने की शिकायत कर सकते हैं। ऐसे में छात्रा को आपराधिक केस का सामना करना पड़ सकता है।

छात्रा ने जिन पांच आरोपियों को नामजद कराया है यदि वह छूट जाते हैं तो मानहानि का केस भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं यदि छात्रा पर केस दर्ज हुआ तो जिला प्रशासन की ओर से दी गई आर्थिक मदद को भी वापस ले लिया जाएगा। जिला प्रशासन ने छात्रा को 4 लाख 12 हजार 500 की राशि दी है।

एसआईटी इंचार्ज डीएसपी पुष्पा खत्री का कहना है कि छात्रा से गैंगरेप मामले में संदीप हुड्डा को गिरफ्तार किया गया है। उसका एक साथी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। यही दोनों छात्रा से गैंगरेप मामले में प्रत्यक्ष रूप से शामिल रहे हैं। 
 

छात्रा से गैंगरेप मामले में कब क्या हुआ 

important update big exposer in rohatk gangrape case haryana
आरोपियों के परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दावा
छात्रा से गैंगरेप मामले में कब क्या हुआ 
13 जुलाई : सुखपुरा चौक पावर हाउस के पास छात्रा बेसुध अवस्था में मिली। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
14 जुलाई : छात्रा ने होश में आने के बाद पांच युवकों पर कालेज के सामने से अपहरण कर कार में गैंगरेप करने का आरोप लगाया।  
15 जुलाई : पुलिस ने छात्रा के बयानों पर महिला थाने में भिवानी के फ्रेंड्स कालोनी निवासी अमित उर्फ बिट्टू, भिवानी के प्रेम नगर निवासी जगमोहन उर्फ ढौला उर्फ राजू, भिवानी के सेक्टर 13 निवासी संदीप (मूल निवासी गांव घुसकानी), मौसम और आकाश के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया। 
16 जुलाई : मामले का पता चलने के बाद तीन आरोपियों ने पेश होकर पुलिस के सामने अपनी बात रखी। 
17 जुलाई : सामाजिक संगठनों ने छात्रा के पक्ष में धरना प्रदर्शन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। 
18 जुलाई : मामले के तूल पकड़ने के बाद चार आरोपियों के परिजनों ने निर्दोष बताते हुए वारदात के दिन उनके लोकेशन की सीसीटीवी फु टेज सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपी। 
19 जुलाई : मामले को लेकर राजनीति शुरू हुई। चारों तरफ छात्रा के पक्ष में विरोध प्रदर्शन होता देख डीजीपी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही। शाम को पुलिस ने अमित, जगमोहन और संदीप को गिरफ्तार कर लिया। 
20 जुलाई : तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। तीनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों के परिजनों ने गिरफ्तारी का विरोध किया। इसी दिन एडीजीपी मो. अकील छात्रा से मिलने पीजीआई पहुंचे। मामले में एसआईटी का गठन किया गया। 
21 जुलाई : मनोरोग चिकित्सकों ने छात्रा की काउंसिलिंग करने की बात कही। छात्रा के भाई ने पीजीआई प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए। 
22 जुलाई : छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप के मामले में पांचवें आरोपी आकाश पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। 
23 जुलाई : छात्रा ने मजिस्ट्र्रेट के सामने पीजीआई में 164 के बयान दर्ज करवाए। 
24 जुलाई : एसआईटी ने मामले में चौथे एवं नये आरोपी संदीप हुड्डा को गिरफ्तार किया। संदीप हुड्डा का नाम छात्रा ने अपनी शिकायत में नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed