{"_id":"dddfee19a84099ef365db3097eb7ad01","slug":"illegal-wine-seized-from-sadbhavana-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदभावना एक्सप्रेस से चौदह पेटी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सदभावना एक्सप्रेस से चौदह पेटी शराब बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
Updated Thu, 10 Jul 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से लखनऊ जा रही सद्भावना एक्सप्रेस से बुधवार देर रात अंबाला आरपीएफ ने अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में एक किशोर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
अवैध शराब चंडीगढ़ स्टेशन से चढ़ाई गई थी। इसे यूपी के शाहाजहांपुर उतारा जाना था। आरपीएफ इंस्पेक्टर सुखदेव राज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चंडीगढ़ से पांच बैग में 14 पेटी अंग्रेजी शराब (166 बोतल) पैक कर सद्भावना एक्सप्रेस में रखवाई थी।
विज्ञापन
ये बैग जनरल बोगी के टॉयलट में एक किनारे पर रखे गए थे। इंस्पेक्टर के अनुसार शराब तस्करों ने इन बैगों की निगरानी के लिए एक सत्रह साल के किशोर को तैनात किया था। इस शराब को शाहाजहांपुर में उतारा जाना था।
विज्ञापन
बुधवार देर रात जैसे ही ट्रेन अंबाला कैंट पहुंची तो आरपीएफ के जितेंद्र सिंह वालिया ने टीम के साथ जनरल कोच में चेकिंग की।
शक होने पर जब उन्होंने टॉयलट खंगाला तो उसमें संदिग्ध बैग मिले। पूछने पर किशोर ने बैग अपने बताए। जब बैग खोले गए तो उनमें से अवैध शराब मिली। किशोर को हिरासत में लेकर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है।