फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Illegal Relations, Husband Murder for Boy Friend in Bhiwani of Haryana

भिवानीः पति को मारकर 40 फीट गहरी कुईं में फेंका, फिर डाल दी मिट्टी, देखकर गांव वाले हैरान

Wed, 20 Feb 2019 01:40 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 20 Feb 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Illegal Relations, Husband Murder for Boy Friend in Bhiwani of Haryana
सांकेतिक तस्वीर
एक महिला ने अपने जमीदार पति को मारकर 40 फीट गहरी कुईं में फेंक दिया । इसके बाद करीब 10 से 15 फीट तक कुई में मिट्टी भी डाल दी। घटना हरियाणा के भिवानी की है। गांव लेघा भाना में 50 दिन से लापता जमीदार राममेहर की हत्या उसकी पत्नी और भांजे ने की थी, क्योंकि आरोपी पत्नी का दिल भांजे पर आ गया था।
विज्ञापन


दोनों ने मिलकर रामेहर की हत्या कर शव को करीब 40 फीट गहरी कुईं में फेंक दिया गया। इसके बाद करीब 10 से 15 फीट तक कुईं में मिट्टी भी डाल दी। पुलिस ने अब मृतक की बहन की शिकायत पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी युवक से पूछताछ कर पुलिस ने बताई गई जगह पर खुदाई करवाई, पर शव नहीं मिला।
विज्ञापन


मां ने ही दी बेटे के खिलाफ शिकायत

भाई की हत्या का आरोप लगाने वाली सुमित्रा देवी ने ही अपने बेटे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। सुमित्रा देवी मृतक राममेहर की सगी बहन है। उसने पुलिस में शिकायत देकर अपने बेटे मंदीप के खिलाफ और मृतक की पत्नी नवीन देवी के खिलाफ जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला

जानकारी के अनुसार, 31 वर्षीय जमीदार राममेहर करीब 50 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। वह गांव में अपने खेतों में बने घर में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। एक फरवरी को उसकी पत्नी नवीन देवी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका पति राममेहर 30 दिसंबर 2018 को भिवानी कोर्ट में किसी काम से गया था मगर लौटकर नहीं आया। पुलिस ने इस शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया।

12 फरवरी को मृतक राममेहर की बहन सुमित्रा देवी थाने पहुंची और आरोप लगाया कि उसके बेटे मंदीप और भाई राममेहर की पत्नी नवीन देवी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भांजे 22 वर्षीय मंदीप को पकड़ लिया। तोशाम थाना और कैरू चौकी पुलिस ने चिकित्सकों की टीम और तहसीलदार को साथ लेकर डीएसपी कुलदीप के नेतृत्व में कुईं के पास खुदाई करवाई। कुईं की चौड़ाई करीब पांच फीट है और गहराई करीब 40 फीट।

यूं हुआ शक

जमीदार राममेहर 30 दिसंबर से लापता था। इस दौरान मृतक की पत्नी नवीन देवी ने अपनी भैंस व अन्य सामान मायके भेज दिया। वह लेघा भाना में कम और अपने मायके में ज्यादा रहने लगी। मृतका का भांजा मंदीप भी उसके साथ ही रहता था। उनके साथ रहने के कारण परिजनों को शक हुआ। कुछ दिन पूर्व इसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ और उसके बाद मृतक की बहन सुमित्रा देवी को राममेहर की हत्या का अंदेशा हुआ।

जुड़वा बहनों के पास रहते है बच्चे

मृतक राममेहर की दो जुड़वां बहनें हैं सुमित्रा देवी और सरोज। दोनों की शादी गांव झांवरी में हुई है। सुमित्रा देवी की दो संतान हैं और उन्हीं में से एक मंदीप पर आरोप लगाया गया है। 

लेघा भाना वासी जमीदार राममेहर की हत्या कर उसका शव करीब 40 फीट गहरी कुईं में फेंकने की बात मृतक के भांजे मंदीप ने कही। मंदीप को पकड़ लिया गया है। मंदीप की मां और मृतक राममेहर की बहन सुमित्रा देवी की शिकायत पर मृतक की पत्नी नवीन देवी और मंदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में मामला अवैध संबंधों का सामने आया है।
- कुलदीप सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed