फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ig tejinder singh luthra angered due to message on whatsapp by sho, embarrasses situation

अफसर ने व्हाट्सऐप पर डाला ऐसा मैसेज पढ़कर भड़के IG, लगाई फटकार

Thu, 02 Feb 2017 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Feb 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
ig tejinder singh luthra angered due to message on whatsapp by sho, embarrasses situation
वॉट्सऐप
अफसर ने व्हाट्सऐप पर ऐसा मैसेज पोस्ट किया, जिसे पढ़कर आईजी तेजिंदर सिंह लूथरा भड़क गए और उन्होंने उसे जमकर फटकार लगाई। दरअसल, एक एसएचओ ने पुलिस फोर्स से नौ काबिल इंस्पेक्टरों की लिस्ट बनाकर व्हाट्सऐप पर डाला दी। आईजी की फटकार के बाद एसएचओ साहब ग्रुप में माफी मांगते रहे।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सेक्टर - 39 के एसएचओ राजदीप सिंह ने पुलिस के बने व्हाट्सऐप  ग्रुप में काबिल इंस्पेक्टरों की  तीन  कैटगरी बनाकर  डाल दी। साथ ही दो इंस्पेक्टरो के नाम के आगे उनकी जाति भी लिख दी। एसएचओ  का ग्रुप में मैसेज  देखते ही आईजी तेजिंदर सिंह लूथरा भड़क गए। लूथरा का मैसेज आया कि आपसे किसी ने ये इंफार्मेशन मांगी थी। कौन हैं आप?
विज्ञापन


एसएचओ राजदीप समझ गए कि उनसे गलती हो चुकी हौ। आईजी  के गुस्से को देखते हुए राजदीप ने मैसेज डाला ‘सर गलती से मैसेज डल गया।’ इसके बाद आईजी ने  दोबारा मैसेज डाला कि आप कौन हैं? जिसके जवाब में एसएचओ राजदीप ने अपना नाम बताया। वहीं, राजदीप सिंह के इस से मैसेज से साथी इंस्पेक्टर भी नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि इस तरह ग्रुप में  इंस्पेक्टर्रों केनामों की लिस्ट जाति के साथ डालने का क्या औचित्य है? क्या यही यूटी पुलिस में 9 इंस्पेक्टर एसएचओ बनने के काबिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed