{"_id":"160a6d99f48eda777adc7762708110af","slug":"husband-went-abrod-woman-rape-by-brother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति गए विदेश में, देवर ने लूट ली आबरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति गए विदेश में, देवर ने लूट ली आबरू
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Tue, 06 May 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत में दी अर्जी में एक विवाहिता ने अपने देवर पर दुराचार का आरोप लगाया है। उसने अपने दो बच्चों समेत उसे नारी निकेतन भेजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
अदालत ने पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही विवाहिता की अर्जी स्वीकार करते हुए उसे बच्चों समेत नारी निकेतन जालंधर भेजने का भी आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विवाहिता ने अदालत को दी अर्जी में बताया कि उसकी मां का बचपन में ही देहांत हो गया था। पिता ने दूसरा विवाह कर लिया। उसके मायके में मदद करने वाला कोई नहीं था। पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 2008 में हरदीप सिंह गांव चक्क कलां थाना दाखा जिला लुधियाना से हुआ था। वह दो बच्चों की मां है और उसका पति अरब में है।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया कि देवर ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसने इसके बारे में दादी सास और दादा ससुर को बताया लेकिन उन्होंने भी चुप्पी साध ली। तब उसने मोगा में दशहरा ग्राउंड में शपथ ली।
पीड़िता ने बताया कि वह अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसका पिता ओर एक अन्य व्यक्ति उसपर ससुराल वापस आने के लिए दबाव डाल रहे हैं।
जिला एवं सेशन जज जीएस बख्शी की अदालत ने पीड़िता के बयान दर्ज कर थाना अजीतवाल पुलिस को केस दर्ज करने के अलावा विवाहिता को नारी निकेतन भेजने के आदेश दिए हैं।