फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband murdered wife after Stop drinking alcohol in Narwana

शराब पीने को लेकर रात में पत्नी से हुआ झगड़ा, सुबह पति ने उठाया खौफनाक कदम, फैल गई सनसनी

Fri, 24 Aug 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना (हरियाणा) Updated Fri, 24 Aug 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
Husband murdered wife after Stop drinking alcohol in Narwana
सांकेतिक तस्वीर
रात में पति को शराब पीने के लिए रोकना एक युवती को महंगा पड़ गया। पति के सिर पर इस कदर खून सवार था कि उसने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना हरियाणा के नरवाना के झील गांव का है। यहां गुरूवार सुबह पारिवारिक कलह के चलते मनोज (38) ने अपनी पत्नी को कस्सी से काट डाला और। बहू को बचाने आई मां को भी कस्सी लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी की मां को इलाज के लिए पीजीआई अग्रोहा में भर्ती करवाया गया है। मनोज एक ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मनोज शराब पीने का आदी है। शराब पीने को लेकर आए दिन मनोज का अपनी पत्नी अनीता (35) से अकसर झगड़ा होता रहता था। इसी बात को लेकर बुधवार रात को भी दोनों में कहासुनी हुई, लेकिन रात को ही यह विवाद शांत हो गया। मनोज रात की बात को भूल नहीं पाया। गुरूवार सुबह उसकी पत्नी चाय बना रही थी तो वह कस्सी लेकर किचन में पहुंचा और उस पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। 
विज्ञापन


मनोज द्वारा कस्सी से हमला करने पर चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां रोशनी (55) भागकर मौके पर पहुंची और बहू को बचाने का प्रयास किया, लेकिन मनोज वार करना नहीं रोका। बहू को बचाने में कस्सी लगने से रोशनी भी घायल हो गई। लगातार 5-6 वार करने की वजह से अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने रोशनी को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने रोशन की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देरी से हुआ पोस्टमार्टम
सदर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका अनीता के भाई सामैण-पुट्ठी निवासी संजय के बयान पर मनोज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों की 1998 में शादी हुई थी। मायका पक्ष के देरी से पहुंचने के कारण पोस्टमार्टम शाम को हो सका। 


पिता का प्लाट बेच बना शराबी
ग्रामीणों के अनुसार मनोज ने अपने पिता की मौत के बाद एक प्लाट बेचा जिसके बाद उसने शराब पीने शुरू कर दिया। मनोज के पिता रामधारी का नरवाना शहर में एक प्लाट था, जिसको मनोज ने अपने पिता की मौत के बाद लगभग 10 लाख रुपये में बेच दिया था। जिस कारण घर में कलह रहती थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed