{"_id":"5b2d2ee84f1c1b5d748b63e2","slug":"husband-murdered-by-wife-lover-due-to-illicit-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, नहाने के बहाने रची थी साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, नहाने के बहाने रची थी साजिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी
Updated Sat, 23 Jun 2018 09:36 AM IST
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के शुक्रपुरा निवासी अमित की हत्या उसकी पत्नी कोमल ने अवैध संबंधों के चलते अपने प्रेमी एवं उसके दोस्तों से मिलकर कराई थी। मोहल्ला शुक्रपुरा निवासी अमित की पत्नी के दिल्ली के नरेला में रहने वाले सन्नी के साथ अवैध संबंध थे। इसी के चलते सन्नी ने 17 जून को अपने साथियों के साथ मिलकर पहले अमित को नहाने के बहाने नहर पर ले गया तथा वहां पर शराब पिलाकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा भी ईंट से कुचल दिया था। पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी तथा सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी सतपाल यादव ने शुक्रवार शाम को मॉडल टाउन थाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि 17 जून की शाम को शुक्रपुरा निवासी अमित का शव पुलिस ने नहर से बरामद किया था। अमित के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं था इसलिए दो दिन तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। अमित के शहर निवासी होने के बावजूद उसकी पत्नी ने उसकी गुमशुदगी के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद जब वह दो दिन तक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की तथा नहर में मिला शव समाचार पत्रों में छाया हुआ था।
इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे तो वह शव अमित का ही निकला। हालांकि परिजनों ने किसी पर हत्या का शक जाहिर नहीं किया था। पहचान होने के बाद पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ना शुरू किया तो अमित की पत्नी के बार-बार बयान बदलने पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने अमित की पत्नी के मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली तो मामले का खुलासा हो गया। अमित की पत्नी की दिल्ली नंबर पर कई बार बात हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी।
विज्ञापन
अमित की पत्नी ने बताया कि वह रोहतक की रहने वाली है तथा सन्नी भी रोहतक में रहता था। करीब पांच माह पहले उन दोनों के बीच संबंध स्थापित हो गए। पति के कारण वह फोन पर बातें नहीं कर पाती थी, इसलिए उसने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए सन्नी से कहा। आरोपी सन्नी ने बताया कि कोमल ही उसे अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए उकसाती रहती थी।
भाई बताकर प्रेमी से कराई थी मुलाकात
मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी सन्नी को अपना भाई बता कर अपने पति से मोबाइल पर बात कराई और मिलने के लिए बुला लिया। सन्नी अपने दो अन्य साथियों के साथ ट्रेन द्वारा रेवाड़ी आया और झज्जर चौक पर अमित से मुलाकात की। इसके बाद चारों ने नहर में नहाने व शराब पीने की योजना बनाई। उसके बाद शाम को चारों जेएलएन नहर में नहाने चले गए। वहां उन्होंने शराब पीने के बाद खेतों में रस्सी से गला दबा कर अमित हत्या की कर दी। इसके बाद सिर पर ईंट मारकर उसका चेहरा भी विकृत कर दिया था। हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया था।
पूछताछ के दौरान हुआ शक
डीएसपी सतपाल यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान ही पुलिस को महिला की बातों पर शक हो गया था। मृतक की पत्नी के मोबाइल फोन की जेब डिटेल खंगाली तो उसमें उसकी बात सन्नी से होना पाया गया। मॉडल टाउन थाना प्रभारी अशोक कुमार व साइबर सेल के सिपाही विजय कुमार ने हत्या की इस वारदात की परतों को खोल कर रख दिया। वारदात से पर्दा उठते ही पुलिस ने दबिश दी तथा शुक्रवार को ही नरेला निवासी सन्नी को दबोच लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब चार-पांच माह से ही उसका मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे। जब भी वह मृतक की पत्नी से फोन पर बातें करता था वह उसे अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए उकसाती थी।