{"_id":"5b756ab342c79216ce4e8cdf","slug":"husband-murder-wife-by-shot-dead-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से पत्नी ने रोका, तो मार दी गोली,देखा चल रही है सांसें और फिर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से पत्नी ने रोका, तो मार दी गोली,देखा चल रही है सांसें और फिर...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Updated Thu, 16 Aug 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पत्नी को शराब पीने से रोकना महंगा पड़ गया। गुस्साए पति ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पंजाब के पटियाला में शराब पीने से रोकने पर एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी राइफल से अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। संबंधित थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
शरणजीत सिंह निवासी मकान नंबर 11 गली नंबर एक जगतार नगर ने पुलिस पास बयान दिया है कि उसका पिता दीदार सिंह स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को सुबह से घर पर शराब पी रहा था। उसकी मां परमजीत कौर (50) लगातार पिता को शराब पीने से रोक रही थी, लेकिन उसके पिता नहीं माने। इसी बीच दोनों में बहस हो गई। गुस्से में आए दीदार सिंह ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर राइफल उठाई और परमजीत कौर पर फायर कर दिया।
पहली गोली परमजीत कौर को नहीं लगी। इस पर दीदार सिंह ने एक और फायर कर दिया। इस बार गोली परमजीत कौर की गर्दन में बायीं तरफ लगी। वह जमीन पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। पत्नी को मरा देख आरोपी घबरा गया और मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी के खिलाफ हत्या एवं आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।