फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband murder wife by shot dead in Patiala

शराब पीने से पत्नी ने रोका, तो मार दी गोली,देखा चल रही है सांसें और फिर...

Thu, 16 Aug 2018 05:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Updated Thu, 16 Aug 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
Husband murder wife by shot dead in Patiala
सांकेतिक तस्वीर
एक पत्नी को शराब पीने से रोकना महंगा पड़ गया। गुस्साए पति ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पंजाब के पटियाला में शराब पीने से रोकने पर एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी राइफल से अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। संबंधित थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शरणजीत सिंह निवासी मकान नंबर 11 गली नंबर एक जगतार नगर ने पुलिस पास बयान दिया है कि उसका पिता दीदार सिंह स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को सुबह से घर पर शराब पी रहा था। उसकी मां परमजीत कौर (50) लगातार पिता को शराब पीने से रोक रही थी, लेकिन उसके पिता नहीं माने। इसी बीच दोनों में बहस हो गई। गुस्से में आए दीदार सिंह ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर राइफल उठाई और परमजीत कौर पर फायर कर दिया। 
विज्ञापन


पहली गोली परमजीत कौर को नहीं लगी। इस पर दीदार सिंह ने एक और फायर कर दिया। इस बार गोली परमजीत कौर की गर्दन में बायीं तरफ लगी। वह जमीन पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। पत्नी को मरा देख आरोपी घबरा गया और मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी के खिलाफ हत्या एवं आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed