{"_id":"5899dcf24f1c1b90523792be","slug":"husband-killed-his-wife-while-sleeping-punjab-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की मौत के बाद सोई हुई पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे की मौत के बाद सोई हुई पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेटा (मानसा)
Updated Tue, 07 Feb 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
Murder
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खतरीवाला में सोमवार रात एक व्यक्ति ने अपनी सोई हुई पत्नी का कुल्हाड़ी से काटकर कत्ल कर डाला। थाना बरेटा की पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसको काबू कर लिया है। आरोपी अपने बेटे की कुछ समय पहले मौत हो जाने की वजह से मानसिक तौर पर परेशान रहता था।
गांव खतरीवाला का एक मजदूर परिवार सोमवार रात को खाना खाने के बाद सो गया। इस दौरान घर के मालिक अमरीक सिंह ने कुल्हाड़ी उठा अपनी सोई पड़ी पत्नी अमरजीत कौर के सिर और गर्दन पर कई वार किए। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात का सुबह पता चला। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी कुछ समय पहले अपने बेटे की मौत होने से मानसिक तौर पर परेशान रहता था। वह बिना कोई काम किए अपनी पत्नी से खर्च भी मांगता था। इसे लेकर दोनों में आपसी झगड़ा भी रहता था। महिला के मायके वालों ने कई बार दोनों में आपसी मामले को शांत भी करवाया।
थाना बरेटा के मुखी पुरुषोत्तम सिंह का कहना है कि घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा रहता था। मानसिक परेशानी के चलते उक्त व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि अमरीक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको काबू कर लिया गया है। अमरजीत कौर की लाश वारिसों के हवाले कर दी गई है, जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।