फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband killed his wife in Barnala of Punjab

ये कैसा नशा : शराबी पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, अक्सर दोनों में होता था झगड़ा

Thu, 01 Apr 2021 06:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Apr 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Husband killed his wife in Barnala of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के बरनाला जिले के गांव भूरे में शराबी पति ने घर में सो रही पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। जानकारी के अनुसार जगसीर सिंह (35) निवासी गांव भूरे की शादी हरप्रीत कौर के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। पति-पत्नी ईंट भट्ठे पर काम करते थे। 

विज्ञापन


जगसीर सिंह शराब पीने का आदी था। 31 मार्च की रात को वह नशे की हालत में घर आया। किसी बात पर उसका पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। एक अप्रैल की सुबह वह उठा और घर से चला गया। जब घर लौटा तो नशे में धुत था। उसकी पत्नी सो रही थी। उसने कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी की हत्या कर मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


मृतका के भाई वकील सिंह ने बताया कि उसका जीजा शराब पीने का आदी है। शराब पीकर वह अक्सर उसकी बहन से झगड़ा करता था। थाना धनौला के प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मृतका के भाई वकील सिंह के बयान पर आरोपी जगसीर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed