{"_id":"636b660176f1d8545432da6d","slug":"husband-commits-suicide-after-killing-his-wife-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: गांव अरनो में पति-पत्नी की लाशें मिलने से हड़कंप, पुलिस जता रही ये आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: गांव अरनो में पति-पत्नी की लाशें मिलने से हड़कंप, पुलिस जता रही ये आशंका
Wed, 09 Nov 2022 02:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 09 Nov 2022 02:04 PM IST
सार
गांववासियों के मुताबिक सतनाम सिंह अपनी पहली पत्नी से काफी लड़ाई-झगड़ा करता था। एक बार तो गुस्से में उसने अपने घर को आग तक लगा दी थी। डीएसपी ने बताया कि अभी दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद पूरा मामला साफ हो सकेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के पटियाला जिले के गांव अरनो में उस समय सनसनी फैल गई जब पूर्व सरपंच के खेत की मोटर पर बुधवार सुबह गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति व उसकी पत्नी की लाशें मिलीं। महिला की लाश खेत में मोटर वाले कमरे के पास पड़ी मिली जबकि उसके पति की लाश पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर पर परने के साथ झूलती मिली। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में यह मामला पत्नी का कत्ल करके खुद आत्महत्या करने का लग रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतकों की पहचान सतनाम सिंह (35) और उसकी पत्नी सर्वजीत कौर (33) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
पातड़ां के डीएसपी गुरदीप सिंह दियोल ने बताया कि सतनाम सिंह व सर्वजीत कौर दोनों की यह दूसरी शादी थी। करीब छह महीने पहले ही शादी हुई थी। सतनाम सिंह पहले गांव अरनो में ही रहता था लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ हरियाणा के जिला करनाल के गांव संद में रह रहा था।
विज्ञापन
सतनाम सिंह कंबाइन पर काम करता था। सर्वजीत कौर का गला उसी की चुन्नी से घोट कर कत्ल किया गया है। साथ ही उसकी बाईं बाजू पर एक कट का भी निशान है। यह मौका-ए-वारदात से मिली टूटी शराब की बोतल से किया लगता है। जबकि अब तक की जांच में यही लग रहा है कि सतनाम सिंह ने परने से बिजली के ट्रांसफार्मर से लटक कर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
पति-पत्नी रात को गांव में मोटर पर पहुंचे और वहां शराब के नशे में सतनाम सिंह का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से लड़ाई-झगड़ा हो गया। इसी दौरान उसने चुन्नी से पत्नी का गला घोट कर कत्ल कर दिया। बाद में खुद भी झूल गया। डीएसपी ने बताया कि गांव अरनो के लोगों ने भी पूछताछ के दौरान सतनाम सिंह के काफी गुस्सैल स्वभाव का होने की बात कही है।
गांववासियों के मुताबिक सतनाम सिंह अपनी पहली पत्नी से काफी लड़ाई-झगड़ा करता था। एक बार तो गुस्से में उसने अपने घर को आग तक लगा दी थी। डीएसपी ने बताया कि अभी दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद पूरा मामला साफ हो सकेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।