फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hotel owner commit suicide in chandigarh

होटल मालिक ने खुद को गोली से उड़ाया, जानिए क्यों?

Tue, 29 Sep 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 29 Sep 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
hotel owner commit suicide in chandigarh

होटल के मालिक ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। मामला चंडीगढ़ का है। मृतक का नाम गुरबीर सिंह बताया जा रहा है। वह सागर होटल चलाता था। कहा जा रहा है कि गुरबीर ने डिप्रेशन के चलते खुद को गोली मारी।

विज्ञापन


गन चलने की आवाज सुनकर परिजन जब कमरे में पहुंचे तो वह जमीन पर लहूलुहान पड़े थे। उन्होंने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने लाइसेंसी गन और शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस को परिजनों ने बताया कि उन्होंने गोली डिप्रेशन के चलते मारी है। उनका पिछले कई महीने से इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

 
सेक्टर-34 मकान नंबर-1815 निवासी गुरबीर सिंह का सेक्टर-42 स्थित सागर होटल है। परिजनों ने बताया कि बीते 21 सितंबर को उनको पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। वह दो दिन पहले अस्पताल से घर आए थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने परिवार के साथ लंच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। दोपहर करीब 12.20 बजे कमरे से गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य कमरे की तरफ दौड़े। गरबीर सिंह के कमरे का दरवाजा खुला था।

परिवार के सदस्यों ने कमरे में देखा कि गुरबीर सिंह लहूलुहान जमीन पर गिरे पड़े हुए हैं। परिवार के लोगों ने उन्हें उठाकर बेड पर लिटाया। लेकिन तब तक उनकी सांसें रुक चुकी थीं। परिजनों ने घटना की सूचना पड़ोसियों को दी।

कई सालों से डिप्रेशन में थे, इलाज चल रहा था

hotel owner commit suicide in chandigarh

परिजनों ने बताया कि गन गुरबीर सिंह के नाम पर ही थी। जिसे उन्होंने स्टोर रूम में रखा हुआ था। लंच के बाद सोने की बात कहकर कमरे में गए थे। इसके कुछ ही देर बाद वह स्टोर रूम गए। उन्हें यह अंदेशा नहीं था कि वह गन निकालने गए हैं। परिजनों को लगा कि वह स्टोर रूम से कोई सामान लेने गए हैं।
 
पड़ोसी ने पुलिस को दी सूचना: घटना की सूचना परिजनों ने नहीं बल्कि पुलिस को पड़ोसियों ने दी। सूचना पर सेक्टर-34 थाना प्रभारी पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नही मिला है। फिलहाल, परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

2008 से चल रहा था डिप्रेशन का इलाज: थाना प्रभारी सेक्टर-34 बलजीत सिंह के अनुसार गुरबीर सिंह 2008 से डिप्रेशन में चल रहे थे। उनका पीजीआई में इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि गुरबीर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया गया है। रविवार को जीएमएसएच-16 में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

परिवार में एक बेटी और दो बेटे: पुलिस के अनुसार गुरबीर सिंह की एक बड़ी बेटी और दो बेटे हैं। अभी तीनों की शादी नहीं हुई है। गुरबीर सिंह एक बेटे की शादी की तैयारी कर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed