{"_id":"27934bbe6016a3dc0c2b2af3abb9ac6f","slug":"honour-killing-murder-of-his-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जत के लिए लाड़ली को काट डाला कुल्हाड़ी से","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इज्जत के लिए लाड़ली को काट डाला कुल्हाड़ी से
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
Updated Tue, 04 Mar 2014 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम-प्रसंग की वजह से एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काटकर अपनी बेटी की हत्या कर दी। बेटी की लाश खेतों में फेंक दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि लड़की का ईंट भट्ठे पर गाड़ी चलाने वाले युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। उक्त घटना अबोहर-फाजिल्का रोड स्थित गांव घल्लू के पास ईंट भट्ठे पर रविवार-सोमवार की रात को घटी।
सोमवार शाम को जब युवती का शव खेत में पड़ा हुआ देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दी। थाना सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा आरोपी पिता को काबू कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले के गांव रामनगर निवासी यादराम यहां गांव घल्लू के पास स्थित राजेश कुमार के भट्ठे पर ईंटों की पथाई का कार्य करता था।
इसी दौरान यादराम की करीब 15 वर्षीय बेटी के भट्ठे पर ही ड्राइवरी करने वाले गांव घल्लू निवासी कप्तान नामक युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया।
यादराम ने बेटी को रोकने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। रविवार-सोमवार की रात को यादराम ने झुग्गी में सोई हुई बेटी के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी तथा शव को खेतों में फेंक दिया।
विज्ञापन
सोमवार शाम को जब किसान ने खेत में शव देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दी। एसएसपी अशोक बाठ, एसपी कुलदीप चहल, डीएसपी वीरचंद और थाना सदर प्रभारी जसवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
लोगों के अनुसार पुलिस ने मृतका के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।