फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   honour killing: former soldier stabbed to daughters due to doubt on character

चरित्र पर शक के चलते पूर्व फौजी ने दोनों बेटियों को चाकुओं से गोदा

Tue, 28 Jun 2016 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 28 Jun 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
honour killing: former soldier stabbed to daughters due to doubt on character
चाकू से हमला

अचानक हाथ लगे चिट्ठियों से पूर्व फौजी के सामने बेटियों के प्रेमप्रसंग का खुलासा हुआ और गुस्‍साए बाप ने बेटियों को चाकू से गोद दिया। वारदात पंजाब के संगरूर में घटी। यहां धूरी शहर में एक फौजी ने अपनी बेटियों पर तेजधार हथियार से हमला कर एक की हत्या कर दी।

विज्ञापन


दूसरी बेटी को गंभीर हालत में पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पूर्व फौजी उनके चरित्र पर शक  था। इसी शक में उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है।
विज्ञापन


धूरी थाना सिटी के प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गुरु तेग बहादुर नगर में रहने वाले पूर्व फौजी बंत सिंह ने अपनी दो बेटियों हरप्रीत कौर (20) और गुरप्रीत कौर (23) पर तेजधार हथियार से हमला करके उन्हें जख्मी कर दिया है। जब मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो हरप्रीत कौर का शव पड़ा था और गुरप्रीत कौर गंभीर घायल थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने बंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बंत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बेटी हरप्रीत कौर बहुत होनहार थी। वह उसे विदेश भेजकर अच्छे मुकाम पर पहुंचाना चाहता था। घर में मिली चिट्ठियों से उसे पता चला कि उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। इससे वह आग बबूला हो गया और उसने हरप्रीत पर हमला कर दिया। वह गुरप्रीत पर हमला नहीं करना चाहता था लेकिन बीच बचाव में उसे भी चोटें आ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed