फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   holy book discourtesy at malerkotla, full inside story of violence

पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर भड़का मुस्लिम समुदाय, रातभर हिंसा, बसें फूंकी

Sat, 25 Jun 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)। Updated Sat, 25 Jun 2016 09:48 PM IST
सार

शहर में शुक्रवार रात भर होती रही हिंसा, विधायक और पूर्व डीजीपी की कोठी पर हमला
सुरक्षा चौकी को लगाई आग, दो बसें जलाईं, तीन पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल 
विधायक की सात गाड़ियां तोड़ीं, विधायक के सुरक्षा कर्मियों ने की हवाई फायरिंग
डीजीपी कानून व्यवस्था ने किया मालेरकोटला का दौरा, जगह-जगह पुलिस तैनात

विज्ञापन
holy book discourtesy at malerkotla, full inside story of violence
मालेरकोटला में पवित्र कुरान की बेअदबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार देर रात पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर शहर का मुस्लिम समुदाय भड़क उठा। लोगों ने लुधियाना-संगरूर हाईवे जाम कर टायर फूंके।
विज्ञापन


अकाली विधायक बेगम फरजाना आलम और उनके पति पूर्व डीजीपी इजहार आलम के घर पर पथराव कर सात गाड़ियां तोड़ दीं और कोठी के बाहर पुलिस चौकी को आग लगा दी। सुरक्षा कर्मियों ने भी बचाव करते हुए हवाई फायरिंग की। इसके बाद गुस्साई भीड़ बस स्टैंड पहुंची और दो बसों को आग लगा दी।

शुक्रवार देर रात हुई इस घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है। पंजाब के डीजीपी (कानून और व्यवस्था) हरदीप सिंह ढिल्लों ने पूरी टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। डीजीपी ने बताया कि मालेरकोटला की स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने बेअदबी, आगजनी और पुलिस पर हमले की तीन एफआईआर दर्ज की हैं।
विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम में पूर्व डीजीपी इजहार आलम के तीन सुरक्षाकर्मी सुरिंदर सिंह, बलविंदर राय, दर्शन सिंह, मोहम्मद याकूब व शफीक चौहान सहित आठ लोग जख्मी भी हुए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए मालेरकोटला में जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन बोले, माहौल खराब कर रहे बादल

holy book discourtesy at malerkotla, full inside story of violence
हलके विच कैप्टन मुहिम को लेकर बस्सी पठाना विधान सभा हलका में आज कैप्टन अमरिंदर सिंह जहां लोगों से रुबरु हुए
बस्सी पठाना में पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मालेरकोटला में पावन ग्रंथ की बेअदबी की निंदा की। कैप्टन ने कहा कि जब लोग ग्रंथ की बेअदबी की सूचना एमएलए को देने उनके घर गए तो वहां लोगों पर 90 गोलियां दागीं गई।

कैप्टन ने अपने मोबाइल से उन जख्मी लोगों की फोटो भी दिखाई जो कथित रूप से इस गोलीबारी में घायल हुए। कैप्टन ने कहा कि बरगाड़ी और बहिबल कलां गोलीकांड भी बादलों की देन हैं। पंजाब का माहौल खराब करने में गहरी साजिश की जा रही है। राज्य सरकार को मामले की बारीकी से जांच कर जल्द रिपोर्ट पेश करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed