{"_id":"57796d5e4f1c1b75697fa03c","slug":"himachal-resident-man-commit-suicide-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के छोड़कर जाने से परेशान हिमाचल के युवक ने फंदा लगा दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के छोड़कर जाने से परेशान हिमाचल के युवक ने फंदा लगा दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 04 Jul 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
आत्म हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के छोड़कर कहीं जाने से परेशान हिमाचल निवासी युवक ने घर में फंदा लगाकर दे दी जान। सेक्टर 42 अटावा में हिमाचल के एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस केअनुसार व्यक्ति पिछले कई महीनों से डिप्रेशन में था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच 16 में रखवा दिया है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हिमाचल प्रदेश के पालमपुर का मूल निवासी विजयपाल (31) ने अटावा में किराए के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन
उसने कमरे में फंदा लगा कर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि विजयपाल करीब छह महीने से इस कमरे में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी घर छोड़कर कहीं चली गई थी, इसके बाद से ही वह डिप्रेशन में था और पालमपुर छोड़कर यहां चला आया और यहां सेक्टर 34 में एक दुकान में काम करने लगा।
विज्ञापन
रविवार सुबह से ही विजयपाल के कमरे का दरवाजा नही खुला था। इसके बाद पड़ोस के लोगों को शक हुआ। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो विजयपाल फंदे से लटका मिला। जिसके बाद लोगों ने 100 पर फोन कर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विजयपाल को फंदे से उतारा और जीएमएसएच 16 लेकर गए । जहां डाक्टरों ने विजयपाल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच 16 में रखवा दिया।