{"_id":"b4fdf1c6c9803020aeaeddd79eaa020d","slug":"high-court-scolding-in-in-case-of-bibi-jagir-kaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबी जागीर कौर के मामले में हाईकोर्ट की फटकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीबी जागीर कौर के मामले में हाईकोर्ट की फटकार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 08 May 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के अपहरण व गर्भपात के मामले में सजायाफ्ता भुल्लथ से शिरोमणि अकाली दल की विधायिका बीबी जागीर कौर द्वारा सजा रद करने और सीबीआई द्वारा सजा में बढ़ोतरी की अपील पर हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए मामले में पैरवी तेज करने की हिदायत की है।
विज्ञापन
जस्टिस एस.के.मित्तल एवं जस्टिस कुलदीप सिंह ने सुनवाई के दौरान सभी पक्षों को फटकार लगाई है। इस मामले में पिछली सुनवाई के दौरान जागीर कौर एवं सीबीआई मामले की सुनवाई आगे डालने की फरियाद लगा चुकी थी और वीरवार को भी सुनवाई आगे डालने की फरियाद लगाई गई।
विज्ञापन
इसी पर हाईकोर्ट ने कहा कि अगर जमानत मिल चुकी है तो क्या पैरवी आगे ही टलती जा सकती है? हाईकोर्ट ने कहा है कि इस मामले में जितने तथ्य हैं, भले कितने भी दिन लगें, उस पर जल्द पैरवी की जाए। इस के साथ ही सुनवाई 26 मई के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन