फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   heroine Recovered from Pakistani train, amritsar news

पाकिस्तान से आई मालगाड़ी में हेरोइन बरामद, सफेद कपड़े में मिला चिट्टा नशा

Fri, 20 Jan 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 20 Jan 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
heroine Recovered from Pakistani train, amritsar news
सीमा शुल्क विभाग ने पकड़ी एक किलो हेरोइन - फोटो : File Photo
पाकिस्तान से आई मालगाड़ी में एक किलोग्राम हेरोइन पकड़ी गई है। यह मालगाड़ी बुधवार को पाकिस्तान से आई थी। मालगाड़ी के डिब्बों की जांच करते हुए सीमा शुल्क विभाग ने सफेद कपड़े में लिपटी हेरोइन को मालगाड़ी के प्रेशर सिलेंडर के बीच में बरामद किया। पाकिस्तान से मालगाड़ी में हेरोइन बरामदगी का 2017 का यह पहला मामला है। 
विज्ञापन


बता दे, भारत-पाकिस्तान के बीच रेल व्यापार पिछले तीन पांच वर्षों से तड़प रहा है। पाकिस्तान से मालगाड़ी में आने वाली हेरोइन की खेपों के सिलसिला तेज हुआ तो पंजाब ही नहीं बल्कि देश के व्यापारी रेल माध्यम से व्यापार करने के बजाए सड़क माध्यम को चुना।
विज्ञापन

सीमा शुल्क विभाग ने पकड़ी एक किलो हेरोइन

heroine Recovered from Pakistani train, amritsar news
सीमा शुल्क विभाग ने पकड़ी एक किलो हेरोइन - फोटो : File Photo
​सीमेंट का कारोबार रेल की पटरियों से छिन कर अटारी बार्डर स्थिति एंटीग्रेटिड चेक पोस्ट (आईसीपी) पर चला गया। तेरह माह बाद एक बार फिर पाकिस्तान से आई मालगाड़ी में हेरोइन मिली है।

इससे संकेत मिल रहे हैं कि पाकिस्तानी तस्कर भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही मालगाड़ी को नशे के लिए दोबारा इस्तेमाल करने के लिए ट्रायल में एक किलो हेरोइन भेजी है। यही सोच खुफिया विभाग की भी है।

कस्टम कमिश्नर कैप्टन संजय गहलोत ने कहा कि सीमा शुल्क विभाग पूरी तरह से चौकस है। पाकिस्तान से आने वाली समझौता एक्सप्रेस और मालगाड़ी दोनों की सघन जांच की जाती है। कई चरणों में जांच प्रक्रिया के बाद विभाग क्लीन चिट देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed