{"_id":"60c77d012a2dd214487a83bc","slug":"havildar-commits-suicide-in-sirsa-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: सिरसा में फंदे से लटका मिला हवलदार, ड्यूटी से चल रहा था गैर हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: सिरसा में फंदे से लटका मिला हवलदार, ड्यूटी से चल रहा था गैर हाजिर
Mon, 14 Jun 2021 09:58 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रोड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 14 Jun 2021 09:58 PM IST
सार
हरियाणा के सिरसा में एक हवलदार का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पांच जून को ही हवलदार का विधायक के गनमैन के रूप में तैनाती का आदेश जारी किया गया था। लेकिन उसके बाद वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा पुलिस में तैनात गांव फग्गू निवासी हवलदार ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद रोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार गांव फग्गू निवासी बुध सिंह फतेहाबाद की पुलिस लाइन में ईएचसी के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
पांच जून को उसे ईएचसी के पद से रतिया के विधायक के गनमैन के रूप में तैनात करने का आदेश जारी हुआ था। बताया जा रहा है कि बुध सिंह पांच जून को पुलिस लाइन से रवाना हो गया लेकिन वह विधायक के यहां नहीं पहुंचा। जब विधायक ने पुलिस लाइन में गनमैन के बारे में पूछा तो जवाब मिला कि बुध सिंह के लाइन से आर्डर किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
ड्यूटी पर न पहुंचने पर 10 जून को फतेहाबाद पुलिस लाइन में उसकी गैर हाजिरी लगा दी गई। बताया गया है कि बुध सिंह का अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव चल रहा था। जिस कारण उसकी पत्नी अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ मायके में रह रही थी। बुध सिंह ने कुछ दिन पहले अपना घर भी बेच दिया था।
विज्ञापन
दोनों बातों के कारण बुध सिंह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार रात को उसने अपने घर में छत के पंखे से फंदा लगा कर जान दे दी। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता व छोटे भाई के बयान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पांच जून को यह पुलिसकर्मी मेरे ऑफिस में आया था लेकिन उस दिन मैं चंडीगढ़ था। उसने अगले दिन आने की बात कही थी मगर वह बाद में नहीं आया। 8 जून को मैंने एसपी ऑफिस में भी इसकी सूचना दे दी थी कि गनमैन ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। इससे ज्यादा इस पुलिसकर्मी के बारे में मुझे कुछ नहीं पता।- लक्ष्मण नापा, विधायक, रतिया।